शनिवार, 07 नवंबर 2026 03:40 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 9,325 व्यूज

कन्हैयालाल हत्याकांड में आरोपियों को बड़ा झटका: आतंकवाद की धाराओं में ही चलता रहेगा मुकदमा, हाई कोर्ट ने खारिज की अपील

DARSH NEWS डेस्क • 07 Nov 2026, 02:00 AM IST
कन्हैयालाल हत्याकांड में आरोपियों को बड़ा झटका: आतंकवाद की धाराओं में ही चलता रहेगा मुकदमा, हाई कोर्ट ने खारिज की अपील

कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपितों पर चलेगा आतंकवाद की धाराओं में मुकदमा उदयपुर के दुकान में घुसकर कन्हैयालाल की धारदार हथियार से काट दी गई थी गर्दन राजस्थान हाई कोर्ट ने अधीनस्थ अदालत के आदेश में दखल देने से किया साफ इनकार । उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड के आठ आरोपितों पर आतंकवाद की धाराओं में ही मुकदमा चलेगा।

राजस्थान हाई कोर्ट ने आरोपितों की याचिकाओं को खारिज करते हुए अधीनस्थ अदालत के चार्ज फ्रेम करने के आदेश में दखल देने से इनकार कर दिया। प्रधान न्यायाधीश संजय के अग्रवाल और न्यायाधीश समीर जैन की खंडपीठ ने आरोपित मोहम्मद रियाज, मोहम्मद गौस सहित सभी आरोपितों की याचिका को खारिज करते हुए कहा कि आरोप तय करने के चरण में अदालत मिनी ट्रायल नहीं चला सकती है।

खंडपीठ ने कहा कि इस स्टेज पर यह देखना होता है कि क्या अभियोजन पक्ष की ओर से पेश किए गए सबूतों से आरोपितों के खिलाफ प्रथम दृष्टया केस बनता है या नहीं, यदि आरोपितों के खिलाफ गंभीर संदेह मौजूद है तो न्यायालय का आरोपितों के खिलाफ आरोप तय करना पूरी तरह सही है। यह पूरा मामला कथित तौर पर नूपुर शर्मा की ओर से की गई टिप्पणियों को कन्हैयालाल की ओर से इंटरनेट मीडिया पर शेयर करने के बाद पैदा हुए विवाद से जुड़ा है।

विवाद के बाद आरोप है कि मोहम्मद गौस और रियाज ने दुकान में घुसकर कन्हैयालाल की धारदार हथियार से गर्दन काट दी थी। उच्च न्यायालय ने कहा कि मामले में मौजूद वीडियो, धमकियां और आरोपितों के बीच संबंध की जांच निचली अदालत के दौरान ही संभव है। ऐसे में साफ है कि सभी आरोपितों पर आतंकवाद की धाराओं में ही मुकदमा चलेगा।

उल्लेखनीय है कि एनआइए की विशेष अदालत में आरोपितों के खिलाफ गैर कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम 1967, आर्म्स एक्ट और भारतीय दंड संहिता के तहत आरोप तय किए गए थे। आरोपितों की ओर से एडवोकेट मोहम्मद सलीम और एडवोकेट सैयत सआदत अली ने बताया कि रिकॉर्ड पर ऐसा कोई सबूत मौजूद नहीं है, जिससे यह साबित होता हो कि आरोपित किसी आतंकवादी संगठन के सदस्य हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

चोरों पर भारी पड़ी भैंस की वफादारी: 18 किलोमीटर चलने के बाद सीधे मालिक के घर पहुंची, एक चोर गिरफ्तार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

राजस्थान में पदक विजेता 235 खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, नौ खिलाड़ियों को बनाया जाएगा डीएसपी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी को बनाया कप्तान, अब विपक्षी टीमों को आएगा पसीना, कब होंगे मुकाबले?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का किया ऐलान, जाते हुए नोट लिखकर कह गए भावुक बात

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'जमानत शर्तें पूरी करने में असमर्थ विचाराधीन कैदियों को रिहा करें', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को दिए निर्देश

खेल समाचार • अखिल भारतीय

टोल प्लाजा पर रुकने की झंझट खत्म, नेशनल हाईवे के लिए NHAI ला रहा नया नियम

खेल समाचार • अखिल भारतीय

APJ अब्दुल कलाम ने पोखरण में सैटेलाइट को दिया था चकमा, अब पंजाब-हरियाणा के किसान कैसे बचा रहे पराली की आग?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल