सर्दियों में घर के अंदर की हवा शुष्क हो जाती है और प्रदूषण भी बढ़ जाता है। हीटर के उपयोग से नमी कम होती है, जिससे त्वचा और गले में सूखापन होता है। ऐसे में Humidifier हवा में नमी बढ़ाता है।
वहीं, Air Purifier हवा से धूल, प्रदूषण और एलर्जी पैदा करने वाले कणों को फिल्टर करता है। सर्दियों में Humidifier खरीदें या Air Purifier? जान लें घर की हवा के लिए कौन-सा है ज्यादा जरूरी जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
सर्दियों का मौसम आ गया है और अब घर के अंदर की हवा में कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे। ऐसे में ठंड की वजह से लोग खिड़की-दरवाजे बंद ही रखते हैं, जिसके चलते रूम में ताजी हवा का आना-जाना काफी कम हो जाता है। जबकि हीटर के यूज से रूम की नमी और भी कम हो सकती है।
दूसरी तरफ बाहर प्रदूषण भी काफी बढ़ गया है। धूल-मिट्टी भी घर के अंदर की हवा को प्रभावित कर सकती है। ऐसे में बहुत से लोग अब Humidifier और Air Purifier खरीदने के बारे में सोच रहे हैं।
हालांकि, दोनों डिवाइस का काम अलग-अलग है। आइए जानते हैं कि आपके घर के लिए कौन-सा उपकरण ज्यादा जरूरी है। सबसे पहले जान लें कि Humidifier का काम रूम की हवा में नमी बढ़ाने का होता है।
सर्दियों में हवा शुष्क हो जाती है और हीटर चलाने की वजह से स्किन रूखी हो सकती है। साथ ही होंठ फटना, गले में सूखापन और नाक में जलन जैसी परेशानियां होने लगती हैं। ऐसी कंडीशन में Humidifier हेल्पफुल साबित हो सकता है।
ये रूम में नमी का लेवल बनाए रखने में हेल्प करता है। नॉर्मल घर के अंदर नमी का लेवल 30 से 50 परसेंट के बीच रखना बेहतर माना जाता है। दूसरी तरफ Air Purifier का काम रूम की हवा से धूल, प्रदूषण और दूसरे छोटे कणों को फिल्टर करना है।
इसके अंदर HEPA फिल्टर देखने को मिलता है, जो हवा में मौजूद कई छोटे पार्टिकल्स को फिलटर करें में मदद करता है। सर्दियों में जब बाहर प्रदूषण का लेवल बढ़ जाता है, तब घर के अंदर भी प्रदूषित हवा जमा हो जाती है। ऐसे में Air Purifier हेल्पफुल हो सकता है।
सीधे शब्दों में कहें तो इसका जवाब हां है, जरूरत पड़ने पर Humidifier और Air Purifier दोनों का यूज किया जा सकता है। अगर आपके रूम में हवा काफी ड्राई रहती है और प्रदूषण की समस्या भी बनी हुई है, तो दोनों उपकरण काफी मददगार हो सकते हैं। हालांकि, इन्हें एक-दूसरे से थोड़ी दूरी पर रखना बेहतर होगा, ताकि Humidifier से निकलने वाली नमी Air Purifier के फिल्टर को दिक्कत न दे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं