रविवार, 22 नवंबर 2026 11:21 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 12,811 व्यूज

Google Maps में जुड़े नए Gemini AI टूल्स: Ask Maps से चैट करके तैयार करें डे-वाइज रोड ट्रिप प्लान, 3D में दिखेगा रूट

DARSH NEWS डेस्क • 21 Nov 2026, 07:08 PM IST
Google Maps में जुड़े नए Gemini AI टूल्स: Ask Maps से चैट करके तैयार करें डे-वाइज रोड ट्रिप प्लान, 3D में दिखेगा रूट

Google Maps में अब Gemini AI की एंट्री के साथ सफर की प्लानिंग और नेविगेशन का अंदाज पूरी तरह बदलने जा रहा है। Google ने अपने Ask Maps फीचर में नए AI टूल्स जोड़े हैं, जिनकी मदद से यूजर्स चैट के जरिए अपनी पसंद, समय और घूमने की जगहों के हिसाब से पूरा डे-वाइज ट्रैवल गाइड तैयार कर सकते हैं।

Google Maps में Gemini AI की एंट्री। Photo- ChatGPT. टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।

Google Maps ने अपने Ask Maps में नए AI टूल्स जोड़े हैं। इनकी मदद से यूजर्स अपनी पसंद के मुताबिक पूरा ट्रैवल आइटिनरेरी तैयार कर सकेंगे। इसी तरह, Immersive Navigation की मदद से सड़कें और आसपास की इमारतें, फ्लाईओवर, क्रॉसवॉक, ट्रैफिक लाइट्स और दूसरी जगहें 3D में दिखाई देंगी।

इसके लिए स्ट्रीट व्यू (Street View) और एरियल इमेजरी के साथ AI का इस्तेमाल किया गया है। मान लीजिए आप परिवार के साथ 3 दिनों के लिए किसी पहाड़ी इलाके में जाना चाहते हैं। Ask Maps को अपनी पसंद, सफर के ड्यूरेशन और घूमने की जगहों के बारे में बताएं।

इसके बाद, ये हर दिन के लिए एक अलग शेड्यूल तैयार कर देगा। सफर शुरू करने से पहले, Google Maps डायरेक्शन्स में 'Know Before You Go' के तहत रूट से जुड़ी अहम जानकारी मिलेगी। इसमें ये जानकारी शामिल है कि पार्किंग कहां मिलेगी, इलेक्ट्रिक कार चार्ज करने की जगह कहां है, मौसम कैसा रहेगा और रास्ते में टोल या देरी होने की संभावना है या नहीं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

भारत के लिए खास कलर में आ सकता है Vivo V80 FE! मिल सकती है 7,000mAh की दमदार बैटरी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

लॉन्च हुई ये रग्ड प्रीमियम स्मार्टवॉच, 5,500 निट्स Tandem OLED डिस्प्ले और 18 दिन की बैटरी लाइफ से है लैस

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Jio का 200 दिन वाला प्लान: डेली 2.5GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

AI शॉपिंग एजेंट्स की एंट्री: अब Amazon, ChatGPT और Gemini खुद सर्च करेंगे प्रोडक्ट्स, दाम गिरने पर कार्ट में जोड़ने से लेकर ऑर्डर तक करेंगे मदद

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

विदेशी एआई मॉडल का बढ़ता दबदबा: 90 प्रतिशत भारतीय निर्भर, उद्यमी हर महीने चुका रहे ₹2 लाख

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Nothing ने कन्फर्म की अपने नए प्रोडक्ट की लॉन्च डेट: 8 दिसंबर को पेश हो सकता है कंपनी का पहला AI-बेस्ड हार्डवेयर डिवाइस

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

सिर्फ ₹18,999 में Realme का 8000 mAh बैटरी वाला 5G फोन, MediaTek प्रोसेसर और 144Hz डिस्प्ले

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल