रविवार, 22 नवंबर 2026 11:15 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 3,241 व्यूज

Jio का 200 दिन वाला प्लान: डेली 2.5GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी

DARSH NEWS डेस्क • 22 Nov 2026, 10:00 AM IST
Jio का 200 दिन वाला प्लान: डेली 2.5GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी

रिलायंस जियो ₹2025 का एक प्रीपेड प्लान पेश कर रहा है जिसमें 200 दिनों की वैधता, कुल 500GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में JioHotstar, 50GB JioAICloud और 12 महीने का Canva Pro Lite सब्सक्रिप्शन जैसे अतिरिक्त लाभ भी शामिल हैं। Jio का 200 दिन वाला प्लान: डेली 2.

5GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी जियो का सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं तो अपके लिए अच्छी खबर है। वैसे तो Reliance Jio अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए कई तरह के प्रीपेड रिचार्ज प्लान ऑफर कर रहा है जिसमें न सिर्फ लंबी वैलिडिटी मिल रही है बल्कि इसमें ज्यादा डेटा भी शामिल हैं।

कंपनी ऐसा ही एक प्लान ₹2025 में ऑफर कर रही है। ये प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है, जो बार-बार रिचार्ज कराने से बचना चाहते हैं। इस प्लान में यूजर्स को 200 दिनों की वैलिडिटी के साथ टोटल 500GB डेटा भी मिलेगा।

चलिए जानते हैं कि प्लान में और क्या-क्या खास मिलेगा Jio के इस जबरदस्त प्लान में 200 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। साथ ही इस प्लान में डेली 2. 5GB हाई-स्पीड डेटा भी मिल रहा है।

इस हिसाब से पूरी वैलिडिटी के दौरान टोटल 500GB डेटा मिलने वाला है। डेटा लिमिट एंड होने के बाद इंटरनेट की स्पीड कम हो जाएगी और 64Kbps तक रह जाएगी। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा भी मिल रही है।

साथ ही प्लान में एलिजिबल ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिल रहा है। इतना ही नहीं जियो के इस रिचार्ज प्लान की सबसे खास बात इसमें मिलने वाले एक्स्ट्रा बेनिफिट्स हैं। Jio की तरफ से इसमें JioHotstar Mobile+ Hollywood सब्सक्रिप्शन फ्री में मिल रहा है।

साथ ही इसमें JioAICloud पर 50GB फ्री क्लाउड स्टोरेज भी मिल रही है। प्लान में 12 महीने के लिए Canva Pro Lite का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है, जिसकी कीमत ₹1,590 बताई गई है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

भारत के लिए खास कलर में आ सकता है Vivo V80 FE! मिल सकती है 7,000mAh की दमदार बैटरी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

लॉन्च हुई ये रग्ड प्रीमियम स्मार्टवॉच, 5,500 निट्स Tandem OLED डिस्प्ले और 18 दिन की बैटरी लाइफ से है लैस

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

AI शॉपिंग एजेंट्स की एंट्री: अब Amazon, ChatGPT और Gemini खुद सर्च करेंगे प्रोडक्ट्स, दाम गिरने पर कार्ट में जोड़ने से लेकर ऑर्डर तक करेंगे मदद

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Google Maps में जुड़े नए Gemini AI टूल्स: Ask Maps से चैट करके तैयार करें डे-वाइज रोड ट्रिप प्लान, 3D में दिखेगा रूट

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

विदेशी एआई मॉडल का बढ़ता दबदबा: 90 प्रतिशत भारतीय निर्भर, उद्यमी हर महीने चुका रहे ₹2 लाख

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Nothing ने कन्फर्म की अपने नए प्रोडक्ट की लॉन्च डेट: 8 दिसंबर को पेश हो सकता है कंपनी का पहला AI-बेस्ड हार्डवेयर डिवाइस

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

सिर्फ ₹18,999 में Realme का 8000 mAh बैटरी वाला 5G फोन, MediaTek प्रोसेसर और 144Hz डिस्प्ले

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल