रविवार, 29 नवंबर 2026 07:24 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
देश अखिल भारतीय 5,917 व्यूज

भारत में बदल रहा मौसम का पैटर्न, पश्चिम के सूखे इलाकों में बढ़ी बारिश; तो पानी वाले इलाकों में कम हुई बरसात

DARSH NEWS डेस्क • 29 Nov 2026, 08:39 AM IST
भारत में बदल रहा मौसम का पैटर्न, पश्चिम के सूखे इलाकों में बढ़ी बारिश; तो पानी वाले इलाकों में कम हुई बरसात

भारत में पिछले 124 सालों के आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि वर्षा का पैटर्न बदल रहा है। अब पश्चिमी भारत के सूखे इलाकों में अधिक बारिश हो रही है, जबकि पूर्वी क्षेत्रों में कमी आई है। पश्चिम के सूखे इलाकों में बढ़ी बारिश (फोटो- एआई द्वारा निर्मित)।

भारत में 124 वर्षों में वर्षा पैटर्न बदला। पश्चिमी भारत के सूखे क्षेत्रों में बारिश बढ़ी। पूर्वी-पूर्वोत्तर भारत में वर्षा में कमी आई।

डिजिटल डेस्क, भुवनेश्वर। भारत में मौसम में बदलाव के साथ ही बारिश के पैटर्न में भी बदलाव देखा जा रहा है। बारिश के पैटर्न में बदलाव को अगर मैप (मानचित्र)में देखें तो पाएंगे पहले जहां बारिश ज्यादा होती थी अब वहां पर कम हो गई।

वहीं जहां बारिश नाममात्र की होती थी वहां अब ज्यादा बारिश हो रही है। ये आकलन हाल के एक दो सालों का नहीं है बल्कि पिछले 124 सालों के डेटा के विश्लेषण से पता चला है। 1901 से 2024 तक के डेटा का जब विश्लेषण किया गया तब पता चला कि भारत का वर्षा मानचित्र बदल रहा है।

पश्चिमी भारत के आमतौर पर सूखे रहने वाले इलाकों में अब अधिक बारिश हो रही है, जबकि पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के उन क्षेत्रों में बारिश कम हो गई है, जहां पहले अच्छी बारिश होती थी। 'थियोरेटिकल एंड एप्लाइड क्लाइमेटोलॉजी' में 26 नवंबर को प्रकाशित अध्ययन से इस बदलाव का पता चला है।

इसमें यह बदलाव खास तौर पर पिछले 31 वर्षों (1994 से 2024 के बीच) में ज्यादा स्पष्ट रूप से देखा गया है। गुजरात और राजस्थान के कुछ हिस्सों में, जो भारत के सूखे क्षेत्रों में गिने जाते हैं, सालाना बारिश में प्रति वर्ष लगभग 7. 5 से 10 मिमी की वृद्धि हुई है।

कर्नाटक और केरल में भी बारिश बढ़ने का रुझान दिखा है। इसके उलट उत्तर और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों तथा पूर्वोत्तर के बड़े इलाकों में प्रति वर्ष 8 मिमी या उससे अधिक की भारी कमी दर्ज की गई है। यह बदलाव मानसून के दौरान भी साफ तौर पर देखा गया।

1994-2024 के बीच, पश्चिमी भारत के कुछ जगहों पर हर साल 7. 5 मिमी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज हुई, जबकि मध्य भारत, दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत और उत्तर-पश्चिमी भारत के पश्चिमी हिस्सों में प्रति वर्ष लगभग 5 से 10 मिमी की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में मानसून की बारिश में कमी देखी गई।

कुल मिलाकर, 1994-2024 के दौरान भारत के 61. 2% हिस्से में मानसून की बारिश बढ़ने का रुझान दिखा है। IIT-भुवनेश्वर के 'स्कूल ऑफ अर्थ, ओशन एंड क्लाइमेट साइंसेज' के शोधकर्ताओं, सुधाकर सारंगी और संदीप पटनायक ने भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के दैनिक ग्रिड-आधारित वर्षा डेटा का विश्लेषण किया।

उन्होंने 124 साल की इस अवधि को चार बराबर हिस्सों में बांटा: 1901-1931, 1932-1962, 1963-1993 और 1994-2024। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

एअर इंडिया की सऊदी अरब उड़ानें 2026 तक निलंबित, एक्सप्रेस की जेद्दा सेवा 2 दिसंबर से होगी शुरू

देश • अखिल भारतीय

युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के आरोप में कर्नाटक के एक व्यक्ति पर NIA का शिकंजा, शुरू की जांच

देश • अखिल भारतीय

आधे भारत में सूखे जैसे हालात, उत्तर से दक्षिण तक प्रमुख जलाशयों में तेजी से घटा जलस्तर

देश • अखिल भारतीय

वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसे गए वड़ा में निकला लोहे का बोल्ट, IRCTC ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

देश • Mumbai

आधे भारत में सूखे जैसे हालात, IIT बॉम्बे ने जारी की चेतावनी; कई राज्यों में हालत चिंताजनक

देश • अखिल भारतीय

वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसे गए वड़े में निकला लोहे का बोल्ट, IRCTC ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

देश • अखिल भारतीय

आंध्र प्रदेश में लॉरी ने कार को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत; एक घायल

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल