रविवार, 29 नवंबर 2026 07:16 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
देश अखिल भारतीय 8,912 व्यूज

वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसे गए वड़े में निकला लोहे का बोल्ट, IRCTC ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

DARSH NEWS डेस्क • 29 Nov 2026, 02:34 PM IST
वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसे गए वड़े में निकला लोहे का बोल्ट, IRCTC ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

बेंगलुरु-बेलगावी वंदे भारत एक्सप्रेस में एक यात्री को वड़े में लोहे का बोल्ट मिला, जिससे खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठे। IRCTC ने घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। घटना के बाद अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे किचन यूनिट की अच्छी तरह से जांच करें (फोटो- @SamKodial) वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री को वड़े में बोल्ट मिला।

IRCTC ने घटना पर गंभीरता से कार्रवाई शुरू की। कैटरिंग सेवा प्रदाता के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई। डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु।

आप ट्रेन में सफर कर रहे हैं और खाने में लोहा निकल जाए तो क्या करेंगे। ऐसा ही हुआ है देश की सबसे चर्चित ट्रेन वंदे भारत में। बेंगलुरु-बेलगावी वंदे भारत में सफर रहे यात्री को खाने में इसी तरह लोहे का बोल्ट मिलने पर उसने अपनी पीड़ा सोशल मीडिया पर बयां की है।

खाने में इस तरह की लापरवाही से यात्री ने खफा होकर इसकी शिकायत भी है। उसने अपने दर्द को बयां करते हुए कहा कि प्रीमियम वंदे भारत में स्नैक ऑर्डर करने वाले यात्री ऐसी उम्मीद बिल्कुल नहीं करते हैं। समर्थ कोडियाल ने बताया कि भूख लगने पर उन्होंने ट्रेन में वड़ा मिला, लेकिन हैरानी की बात ये रही कि इतने बड़े वोल्ट को खाना बनाने के दौरान कैसे नहीं देखा गया और ये आखिरकार प्लेट में आ गया।

कॉफी और वड़े की तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने पूरे मामले पर हैरानी जताते हुए इसकी शिकायत भी की है। समर्थ के साथ ये घटना शुक्रवार को बेंगलुरु-बेलगावी वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने दौरान हुई जब उन्हें कॉफी के साथ परोसे गए वड़े में धातु का एक बोल्ट मिला। यह खाना ट्रेन में मिलने वाली मुफ्त कैटरिंग सेवा का हिस्सा था।

समर्थ कोडियाल ट्रेन नंबर 26752 (KSR बेंगलुरु-बेलगावी वंदे भारत एक्सप्रेस) में सफर कर रहे थे, तभी उन्हें यह चौंकाने वाली चीज मिली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर, कोडियाल ने वड़े के अंदर फंसे बोल्ट की तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने इसे खाने की गुणवत्ता में एक गंभीर चूक बताया और भारतीय रेलवे तथा उसकी कैटरिंग शाखा, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) से तुरंत कार्रवाई की मांग की।

इस घटना ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं, क्योंकि धातु की वस्तु को गलती से निगल लेने से दम घुट सकता था। हालांकि भारतीय रेलवे ने अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन IRCTC ने कहा है कि उसने इस घटना को गंभीरता से लिया है और कैटरिंग के लिए जिम्मेदार बाहरी सेवा प्रदाता के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपनी प्रतिक्रिया में, IRCTC ने हुई असुविधा के लिए खेद जताया और कहा कि किचन स्टाफ को निर्धारित मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOPs) का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

एअर इंडिया की सऊदी अरब उड़ानें 2026 तक निलंबित, एक्सप्रेस की जेद्दा सेवा 2 दिसंबर से होगी शुरू

देश • अखिल भारतीय

युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के आरोप में कर्नाटक के एक व्यक्ति पर NIA का शिकंजा, शुरू की जांच

देश • अखिल भारतीय

आधे भारत में सूखे जैसे हालात, उत्तर से दक्षिण तक प्रमुख जलाशयों में तेजी से घटा जलस्तर

देश • अखिल भारतीय

वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसे गए वड़ा में निकला लोहे का बोल्ट, IRCTC ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

देश • Mumbai

आधे भारत में सूखे जैसे हालात, IIT बॉम्बे ने जारी की चेतावनी; कई राज्यों में हालत चिंताजनक

देश • अखिल भारतीय

आंध्र प्रदेश में लॉरी ने कार को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत; एक घायल

देश • अखिल भारतीय

भारत में बदल रहा मौसम का पैटर्न, पश्चिम के सूखे इलाकों में बढ़ी बारिश; तो पानी वाले इलाकों में कम हुई बरसात

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल