रविवार, 29 नवंबर 2026 07:24 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
देश अखिल भारतीय 10,585 व्यूज

आंध्र प्रदेश में लॉरी ने कार को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत; एक घायल

DARSH NEWS डेस्क • 29 Nov 2026, 10:07 AM IST
आंध्र प्रदेश में लॉरी ने कार को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत; एक घायल

आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में तंगुतुर टोल गेट के पास एक लॉरी ने कार को टक्कर मार दी, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रकाशम में लॉरी की टक्कर से कार सवार 4 लोगों की मौत (एआई द्वारा निर्मित तस्वीर)। प्रकाशम जिले में लॉरी-कार टक्कर से 4 लोगों की मौत।

पीड़ित पंचायत चुनाव में वोट डालने कर्नाटक से आ रहे थे। अनंतपुर और पुणे में भी सड़क हादसों में कई जानें गईं। डिजिटल डेस्क, अमरावती।

आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में तंगुतुर टोल गेट के पास एक लॉरी ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। राज्य परिवहन मंत्री के पीआरओ से मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा तब हुआ जब कार टोल गेट पर थी।

तभी एक लॉरी ने उसे टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार 4 लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के वक्त पीड़ित कर्नाटक से अपने पैतृक गांव जा रहे थे, ताकि वे पंचायत चुनाव में अपना वोट डाल सकें। इस मामले में और जानकारी का इंतजार है।

वहीं, एक अन्य घटना में, अनंतपुर जिले के याडिकी मंडल में रायलाचेरुवु के पास एक लॉरी ने एक वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 8 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राज्य परिवहन मंत्री राम प्रसाद रेड्डी , यह हादसा तब हुआ जब वाहन हैदराबाद से ताडिपत्री जा रहा था।

इससे पहले, पुणे में भी एक हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक, बुधवार दोपहर पुणे के येवालेवाड़ी इलाके में ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड रिसर्च के बाहर, एक तेज रफ्तार ट्रक ने पहले एक कार को टक्कर मारी और फिर बस स्टॉप पर इंतजार कर रहे छात्रों को अपनी चपेट में ले लिया।

इस हादसे में 3 छात्रों की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए। यह हादसा दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ, जब ट्रक बोपदेव घाट की खड़ी ढलान से नीचे उतर रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक पर से ड्राइवर का नियंत्रण हट गया।

बताया जा रहा है कि ट्रक ने पहले एक अन्य वाहन को टक्कर मारी, फिर सड़क से उतरकर बस स्टॉप पर खड़े कॉलेज के छात्रों को कुचल दिया। घायल 5 छात्रों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया। पुलिस , इनमें से 3 छात्रों - सिद्धेश राजे, विशाल डांगडे और मोहिनी चौधरी - की इलाज के दौरान मौत हो गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

एअर इंडिया की सऊदी अरब उड़ानें 2026 तक निलंबित, एक्सप्रेस की जेद्दा सेवा 2 दिसंबर से होगी शुरू

देश • अखिल भारतीय

युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के आरोप में कर्नाटक के एक व्यक्ति पर NIA का शिकंजा, शुरू की जांच

देश • अखिल भारतीय

आधे भारत में सूखे जैसे हालात, उत्तर से दक्षिण तक प्रमुख जलाशयों में तेजी से घटा जलस्तर

देश • अखिल भारतीय

वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसे गए वड़ा में निकला लोहे का बोल्ट, IRCTC ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

देश • Mumbai

आधे भारत में सूखे जैसे हालात, IIT बॉम्बे ने जारी की चेतावनी; कई राज्यों में हालत चिंताजनक

देश • अखिल भारतीय

वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसे गए वड़े में निकला लोहे का बोल्ट, IRCTC ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

देश • अखिल भारतीय

भारत में बदल रहा मौसम का पैटर्न, पश्चिम के सूखे इलाकों में बढ़ी बारिश; तो पानी वाले इलाकों में कम हुई बरसात

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल