रविवार, 29 नवंबर 2026 07:16 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
देश अखिल भारतीय 5,294 व्यूज

युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के आरोप में कर्नाटक के एक व्यक्ति पर NIA का शिकंजा, शुरू की जांच

DARSH NEWS डेस्क • 29 Nov 2026, 06:15 PM IST
युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के आरोप में कर्नाटक के एक व्यक्ति पर NIA का शिकंजा, शुरू की जांच

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कर्नाटक के मोहम्मद गौस उर्फ निहाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एनआईए ने कर्नाटक के मोहम्मद गौस उर्फ निहाल पर मामला दर्ज किया (फाइल फोटो) एनआईए ने कर्नाटक के मोहम्मद गौस उर्फ निहाल पर मामला दर्ज किया आरोपी आईएसआईएस से प्रभावित होकर युवाओं को कट्टरपंथी बना रहा था वह बम बनाने और सार्वजनिक स्थानों पर विस्फोट की साजिश रच रहा डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने कर्नाटक के एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपित आइएसआइएस और अन्य आतंकी संगठनों से प्रभावित था और उकसाने वाली इंटरनेट मीडिया सामग्री के जरिये स्थानीय मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बनाने में अहम भूमिका निभा रहा था।

अधिकारियों , आतंकवाद-रोधी एजेंसी ने हाल ही में इस मामले की जांच अपने हाथ में ली है। कर्नाटक पुलिस ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर भद्रावती ओल्ड टाउन पुलिस थाने में आरोपित मोहम्मद गौस उर्फ निहाल के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अधिकारियों ने एनआइए की एफआईआर का हवाला देते हुए कहा कि भद्रावती शहर की अनवर कालोनी का निवासी निहाल कथित तौर पर प्रतिबंधित इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) और अन्य आतंकी संगठनों से प्रभावित था।

वह उकसाने वाली इंटरनेट मीडिया सामग्री के जरिये स्थानीय मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथ की ओर प्रेरित करने में शामिल था। उन्होंने कहा कि आरोपित पर बम बनाना भी सीख रहा था और सार्वजनिक स्थानों पर विस्फोट करने की साजिश रच रहा था। केंद्र सरकार के निर्देश के बाद एनआइए ने मामला दर्ज किया।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा कि अपराध की गंभीरता, इसके गंभीर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रभाव तथा व्यापक साजिश का पता लगाने की जरूरत को देखते हुए मामले की जांच एनआइए से कराया जाना आवश्यक था। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

एअर इंडिया की सऊदी अरब उड़ानें 2026 तक निलंबित, एक्सप्रेस की जेद्दा सेवा 2 दिसंबर से होगी शुरू

देश • अखिल भारतीय

आधे भारत में सूखे जैसे हालात, उत्तर से दक्षिण तक प्रमुख जलाशयों में तेजी से घटा जलस्तर

देश • अखिल भारतीय

वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसे गए वड़ा में निकला लोहे का बोल्ट, IRCTC ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

देश • Mumbai

आधे भारत में सूखे जैसे हालात, IIT बॉम्बे ने जारी की चेतावनी; कई राज्यों में हालत चिंताजनक

देश • अखिल भारतीय

वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसे गए वड़े में निकला लोहे का बोल्ट, IRCTC ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

देश • अखिल भारतीय

आंध्र प्रदेश में लॉरी ने कार को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत; एक घायल

देश • अखिल भारतीय

भारत में बदल रहा मौसम का पैटर्न, पश्चिम के सूखे इलाकों में बढ़ी बारिश; तो पानी वाले इलाकों में कम हुई बरसात

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल