Honor इस महीने चीन में अपनी 700 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसमें Honor 700 Pro Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ आएगा। Honor 700 Pro में मिलेगा डुअल स्क्रीन (प्रतीकात्मक तस्वीर) Honor 700 Pro Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ आएगा। सीरीज में 200MP कैमरा और 9,000mAh बैटरी मिलेगी।
OPPO Reno 17 और Vivo S70 सीरीज से सीधी टक्कर। टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Honor इन दिनों अपने अपकमिंग नंबर सीरीज स्मार्टफोन की लॉन्च की तैयारी कर रहा है।
कंपनी को लेकर खबर है कि वह इसी महीने चीन में Honor 700 लाइनअप को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। इस सीरीज का सबसे प्रीमियम Honor 700 Pro को क्वालकॉम के Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। ऑनर के अपकमिंग स्मार्टफोन की मार्केट में सीधी टक्कर OPPO Reno 17 और Vivo S70 सीरीज से होनी है।
चाइनीज टिपस्टर Digital Chat Station ने दावा किया है कि Honor 700 स्मार्टफोन को Snapdragon 8s Gen 4 के साथ और Pro मॉडल को Snapdragon 8 Gen 5 के साथ पेश किया जा सकता है। इससे पहले कंपनी ने Honor 600 Pro में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया था। कंपनी का फोकस नंबर सीरीज के स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस को बेहतर करने पर है।
यही कारण है कि कंपनी क्वालकॉम की 8 सीरीज चिपसेट के साथ स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है। पिछले साल स्टेंडर्ड Honor 600 को Snapdragon 7 Gen 4 के साथ लॉन्च किया था। अगर ऐसा होता है कि ऑनर की अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज ओप्पो के अपकमिंग Reno 17 सीरीज से लीड में रहेगी।
ओप्पो के अपकमिंग फोन्स को लेकर खबर है कि इसका स्टेंडर्ड वर्जन Snapdragon 7 Gen 4 और प्रो मॉडल Dimensity 8500 Super चिपसेट के साथ लाया जा सकता है। अपकमिंग Vivo S70 के बारे में खबर है कि इसमें Snapdragon 8s Gen 4 दिया जा सकता है। ओप्पो और वीवो दोनों कंपनियों के फोन इसी महीने लॉन्च होने हैं।
Honor 700 सीरीज कैमरा और बैटरी भी अपग्रेडेड होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो ऑनर स्मार्टफोन 6. 57-इंच की 1.
5K OLED डिस्प्ले के साथ आएंगे, जिसमें 1. 72-इंच की सेकेंडरी डिस्प्ले बैक पैनल पर भी मिलेगी। इसका प्रो मॉडल 200MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ आ सकता है।
बताया जा रहा है कि दोनों फोन 200mm टेलीफोटो एक्सटेंडर सपोर्ट करेंगे। 3C सर्टिफिकेशन से पता चलता है कि फोन में 9,000mAh की बैटरी मिल सकती है। फोन में 80W वायर्ड चार्जिंग और प्रो मॉडल 50W वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करेगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं