शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 11:57 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 25°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 14,733 व्यूज

7000 mAh बैटरी वाला Motorola का प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च, 200MP का कैमरा और मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी

DARSH NEWS डेस्क • 06 Nov 2026, 10:00 AM IST
7000 mAh बैटरी वाला Motorola का प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च, 200MP का कैमरा और मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी

मोटोरोला ने ग्लोबल मार्केट में Motorola Signature 27 लॉन्च किया है, जिसमें Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट और 200MP टेलीफोटो कैमरा है। Motorola Signature 27 स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ लॉन्च Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ लॉन्च।

200MP टेलीफोटो कैमरा और 7,000mAh की दमदार बैटरी। IP68+IP69 रेटिंग और 7 साल के OS अपडेट मिलेंगे। टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।

Motorola Signature 27 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इसी साल जनवरी में Motorola Signature को लॉन्च किया था। लेटेस्ट Motorola Signature 27 को ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ पेश किया गया है।

इस फोन को दो Pantone-क्यूरेटेड कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि यह फोन इसी महीने भारत में भी लॉन्च किया जाएगा।

Motorola Signature 27 स्मार्टफोन को EUR 1,599 (करीब 1,70,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इस फोन Pantone Capulet Olive और Pantone Coal Smoke कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। Motorola Signature 27 स्मार्टफोन को डुअल SIM के साथ लॉन्च किया गया है।

यह फोन एंड्रॉयड 17 पर आधारित Graphene OS पर रन करेगा। कंपनी का कहना है कि फोन 7 साल तक ओएस और सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। Motorola Signature 27 स्मार्टफोन में 6.

8-इंच का Extreme AMOLED Duo LTPO Tandem OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 12,000 निट्स की है। मोटोरोला के इस फोन में Bang & Olufsen-ट्यून स्टीरियो स्पीकर सेटअप दिया है।

Motorola Signature 27 स्मार्टफोन को फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है। यह चिप 2nm प्रोसेस पर बना है, जिसमें तीन इफिसिएंसी कोर हैं, जिन्हें 3. 74GHz की स्पीड पर क्लॉक किया गया है।

इसके साथ ही तीन परफॉर्मेंस कोर 4. 03GHz की स्पीड पर क्लॉक किया गया है। इसके साथ ही दो प्राइम कोर हैं, जो 5.

01GHz पर क्लॉक हैं। ग्राफिक्स स्पोर्ट के लिए Adreno 850 GPU दिया गया है। यह फोन 16GB तक की LPDDR5x RAM और 1TB की UFS 4.

1 स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। फोटोग्राफी के लिए Motorola Signature 27 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50-मेगापिक्सल का Sony LYT-910 प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

इसके साथ 200-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा लेंस दिया है, जो 10X डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। इसका तीसरा कैमरा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है। इसके साथ ही फोन में कंपनी ने अलग से डेडिकेटेड एक्शन सेंसर भी दिया है।

Motorola का यह फोन 8K/ 30 fps वीडियो रिकॉर्डिंग करता है। Motorola Signature 27 में 7,000mAh की बैटरी दी है। यह 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है।

यह फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आता है। इसके साथ ही इस फोन की डिस्प्ले Corning Gorilla Glass Ceramic 3 प्रोटेक्शन और स्मार्टफोन MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफाइड है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

9,000 mAh बैटरी के साथ आएगा दो डिस्प्ले वाला नया स्मार्टफोन, 200MP कैमरा, Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और 80W चार्जिंग भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

AI की वजह से महंगे होंगे सस्ते स्मार्टफोन, कीमतों में लगभग 30% तक बढ़ोतरी का है अनुमान

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

8,000mAh बैटरी बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च करेगा iQOO, 50MP कैमरा और MediaTek की पावर भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Oppo जल्द ला सकता है 12000mAh की बड़ी बैटरी वाला नया स्मार्टफोन, सामने आई डिटेल

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

6,000 mAh की बैटरी 45W चार्जिंग वाला सैमसंग का नया फोन, मिलेगा 50MP का प्राइमरी कैमरा

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

स्मार्टफोन का 'iPhone मोमेंट' दोहराएगा Nothing? जानिए Carl Pei के स्क्रीन-फ्री AI टूल का पूरा विजन

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Asus का नया लैपटॉप लॉन्च: 33 घंटे तक चलेगी बैटरी, 14 इंच की 3K OLED डिस्प्ले भी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल