क्या आपने जानते हैं दारा सिंह (Dara Singh) ने शुरुआत में रामानंद सागर की 'रामायण' में हनुमान का किरदार निभाने के लिए इनकार कर दिया था? दारा सिंह नहीं बनने वाले थे 'रामायण' के हनुमान दारा सिंह नहीं बनने वाले थे 'रामायण' के हनुमान एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर स्टारर माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है।
फिल्म में सभी किरदारों के लिए की गई कास्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। इस बीच दर्शक हनुमान का किरदार निभाने वाले सनी देओल की छवि देखने के लिए भी एक्साइटेड थे हालांकि उनकी यह उम्मीद पूरी नहीं हो पाई। जिस तरह राम के किरदार में अरुण गोविल की छवि आज भी उतनी ही बेमिसाल है उतना ही दारा सिंह द्वारा निभाए गए हनुमान का किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में छाया हुआ है।
लेकिन क्या आप जानते हैं दारा सिंह (Dara Singh) ने शुरुआत में इस किरदार को निभाने से इनकार कर दिया था। जब रामानंद सागर (Ramanand Sagar) ने दारा सिंह से हनुमान का किरदार निभाने के लिए संपर्क किया, तो उन्होंने मना कर दिया। उन्हें लगा कि उनकी उम्र काफी हो गई है और वे अब पहले की तरह कसरत भी नहीं करते।
लेकिन रामानंद सागर अपनी बात पर अड़े रहे। रामानंद सागर ने बताया था कि उन्होंने एक सपने में मिले दैवीय आदेश के आधार पर अपनी टेलीविजन सीरीज की कास्टिंग की थी। उन्होंने सपने में अरुण गोविल को भगवान राम के रूप में, दीपिका चिखलिया को सीता के रूप में और दारा सिंह को भगवान हनुमान के रूप में देखा था।
उन्होंने दारा सिंह से कहा, 'मैंने इसे एक सपने में देखा है। भगवान ने मुझे एक दृश्य दिखाया, जिसमें आप हनुमान के रूप में थे'। बस फिर क्या था दारा सिंह जी मान गए और हनुमान के रूप में उनका किरदार हमेशा के लिए यादगार बन गया।
रामायण की शूटिंग के दौरान दारा सिंह 9 घंटे का उपवास रखते थे। भारी और जटिल प्रोस्थेटिक्स, पूंछ लगाने और पूरे शरीर के गेटअप की वजह से, वे अक्सर शूटिंग के दौरान कुछ भी खाने से बचते थे। वे हनुमान के किरदार में रहते हुए 9 घंटे तक बिना कुछ खाए-पिए बिता देते थे, और ब्रेक के दौरान सिर्फ नारियल पानी या जूस ही लेते थे।
6 नवंबर को रिलीज हुई नमित मल्होत्रा की रामायण में सनी देओल (Sunny Deol) की हनुमान के रूप में पूरी तरह छवि तो सामने नहीं आई लेकिन उनके जय श्री राम कहने के अंदाज ने ही थिएटर में तालियां बटोर लीं। अब दर्शकों को पार्ट के लिए 2028 तक का इंतजार करना होगा। रामायण (Ramayan), प्राचीन भारतीय संस्कृत महाकाव्य 'रामायण' पर आधारित एक टेलीविजन धारावाहिक है।
इस शो को रामानंद सागर ने बनाया, लिखा और निर्देशित किया था। यह 1987 से 1988 के बीच डीडी नेशनल पर प्रसारित हुआ था और इसमें अशोक कुमार तथा निर्देशक रामानंद सागर ने नैरेटर की भूमिका निभाई थी। अपने प्रसारण के दौरान, यह शो दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टेलीविजन धारावाहिक बन गया।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं