रविवार, 29 नवंबर 2026 11:18 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
स्पेशल अखिल भारतीय 17,353 व्यूज

Delimitation: परिसीमन आयोग में कौन बैठेगा, किसके हाथ में होगी नई सीटों की चाबी? राज्यों में कैसे होगा बंटवारा?

DARSH NEWS डेस्क • 29 Nov 2026, 10:27 PM IST
Delimitation: परिसीमन आयोग में कौन बैठेगा, किसके हाथ में होगी नई सीटों की चाबी? राज्यों में कैसे होगा बंटवारा?

Delimitation Commission: लोकसभा की सीटें बढ़ाने और महिला आरक्षण को 2029 के चुनाव से लागू करने की तैयारी के बीच अब सबसे बड़ा सवाल परिसीमन आयोग को लेकर है। आखिर इस आयोग में कौन-कौन शामिल होगा? नई लोकसभा सीटों की सीमाएं कौन तय करेगा?

क्या चुनाव आयोग के प्रमुख की इसमें सीधी भूमिका होगी? और क्या राज्यों के सांसदों और विधायकों को भी अपनी बात रखने का मौका मिलेगा? इन सवालों के बीच केंद्र सरकार ने दावा किया है कि परिसीमन से जुड़े संशोधित विधेयकों को लोकसभा में कम से कम 371 सांसदों का समर्थन मिल सकता है।

वहीं कांग्रेस समेत विपक्षी दल इस पूरी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठा रहे हैं। खासकर तमिलनाडु की सत्ताधारी डीएमके को डर है कि आबादी नियंत्रित करने में बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों की संसद में हिस्सेदारी कमजोर हो सकती है। परिसीमन आयोग में कौन-कौन होगा शामिल?

न्यूज-18 ने सरकारी सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि परिसीमन आयोग का अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट का कोई मौजूदा या रिटायर्ड जज होगा। उसकी नियुक्ति केंद्र सरकार करेगी। आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त यानी CEC या उनके नामित चुनाव आयुक्त को भी सदस्य बनाया जाएगा।

यह 12 सदस्यों वाला आयोग होगा। सरकारी अधिकारी ने साफ किया है कि आयोग का ढांचा 2002 से तय व्यवस्था के मुताबिक ही रखा गया है। आयोग को नई सीटों की सीमाएं तय करने के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा।

उसकी रिपोर्ट संसद में पेश की जाएगी। सरकार का दावा है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से होगी। हालांकि आयोग के गठन को लेकर शुरुआती जानकारी में अध्यक्ष और चुनाव आयुक्त की भूमिका को लेकर अलग-अलग बातें सामने आई हैं।

ऐसे में अंतिम सरकारी अधिसूचना और विधेयक के प्रावधानों से ही इसकी औपचारिक संरचना साफ होगी। परिसीमन बिल पर मोदी सरकार को 371 सांसदों का साथ मिलने का दावा! बहुमत के आंकड़े से काफी आगे, समझिए गणित राज्यों में सीटें तय करने में किसकी होगी भूमिका? परिसीमन की प्रक्रिया सिर्फ लोकसभा तक सीमित नहीं रहेगी।

राज्यों में विधानसभा क्षेत्रों की सीमाएं तय करने के लिए बनने वाले आयोग में संबंधित राज्य का निर्वाचन आयुक्त भी शामिल होगा। इसके अलावा उस राज्य के पांच लोकसभा सांसद और पांच विधायक सहयोगी सदस्य के तौर पर आयोग से जुड़ेंगे। यानी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

हालांकि, सहयोगी सदस्यों की भूमिका और उनके अधिकार आयोग के औपचारिक नियमों से तय होंगे। परिसीमन में संसदीय क्षेत्रों की सीमाएं दोबारा तय की जाती हैं। साथ ही यह भी निर्धारित होता है कि किस राज्य को कितनी लोकसभा सीटें मिलेंगी।

इसी वजह से यह प्रक्रिया देश के राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर सीधा असर डाल सकती है। कांग्रेस करेगी परिसीमन बिल का विरोध, खड़गे बोले- SC/ST को इस कानून से नुकसान, सरकार के सामने रखीं ये 3 शर्तें तमिलनाडु समेत विपक्षी दलों को किस बात का डर? डीएमके लंबे समय से आशंका जता रही है कि आबादी को आधार बनाकर सीटों का बंटवारा हुआ तो तमिलनाडु जैसे राज्यों की संसद में मौजूदा हिस्सेदारी घट सकती है।

पार्टी का तर्क है कि जिन राज्यों ने परिवार नियोजन और आबादी नियंत्रण में बेहतर काम किया, उन्हें इसका नुकसान नहीं मिलना चाहिए। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • Mumbai

MK Stalin को मनाने में नाकाम Rahul-Sonia, अब क्या शरद पवार के आगे गली दाल? PM मोदी ने कसा 'नाराज फूफा' का तंज

स्पेशल • अखिल भारतीय

MK Stalin पहले गले मिले, फिर क्यों ठुकरा दी Rahul Gandhi की डिमांड? 70 मिनट की बैठक में क्या हुआ?

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP Chunav 2027: सपा की 11 सीटों वाली PDA प्रभारियों की लिस्ट में पूर्वांचल को जगह नही, पश्चिमी UP-ब्रज पर फोकस

स्पेशल • अखिल भारतीय

बिहार की कोसी नदी में मिलीं 40 गंगा डॉल्फिन और 450 कछुए, दुर्लभ घड़ियाल भी दिखा

स्पेशल • Begusarai

बिहार में 824 करोड़ का निवेश, बक्सर और बेगूसराय में वरुण बेवरेजेज की उत्पादन इकाइयों से 1,000 लोगों को रोजगाw

स्पेशल • अखिल भारतीय

परिसीमन बिल पर मोदी सरकार को 371 सांसदों का साथ मिलने का दावा! बहुमत के आंकड़े से काफी आगे, समझिए गणित

स्पेशल • Bhopal

MP News: भारत ने जीती वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026, CM मोहन यादव ने किया 1 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि का ऐलान

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल