Delimitation Bill: संसद में प्रस्तावित परिसीमन विधेयक को लेकर विपक्षी INDIA गठबंधन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और DMK प्रमुख एमके स्टालिन को मनाने में नाकाम रहे राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य विपक्षी नेता अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार से समर्थन मांगने मुंबई पहुंचे।
रविवार (29 नवंबर) रात राहुल गांधी समेत INDIA ब्लॉक के नेताओं ने ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती शरद पवार से मुलाकात की। इसके बाद वहां से निकल गए। यह मुलाकात इसलिए अहम है, क्योंकि NCP (SP) ने परिसीमन विधेयक का समर्थन करने का ऐलान किया है।
विपक्षी नेताओं ने शरद पवार से इस रुख पर पुनर्विचार करने और प्रस्तावित विधेयक का विरोध करने की अपील की। इससे पहले चेन्नई में स्टालिन के साथ करीब 70 मिनट तक चली बैठक भी बेनतीजा रही थी। इसी बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए उसे 'नाराज फूफा' करार दिया।
संसद की विशेष बैठक से पहले परिसीमन को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सियासी टकराव तेज हो गया है। स्टालिन के बाद अब शरद पवार को मनाने की कोशिश क्यों? परिसीमन विधेयक को लेकर INDIA गठबंधन के सामने सबसे बड़ी चुनौती विपक्षी दलों को एक साझा रुख पर लाने की है।
कांग्रेस इस प्रस्ताव का विरोध कर रही है और चाहती है कि उसके सहयोगी दल भी संसद में इसके खिलाफ खड़े हों। रविवार (29 नवंबर) को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई नेताओं ने चेन्नई में एमके स्टालिन से मुलाकात की।
विपक्षी नेताओं ने उनसे विधेयक का विरोध करने की अपील की, लेकिन स्टालिन अपने रुख पर कायम रहे। इसके बाद INDIA ब्लॉक के नेता मुंबई पहुंचे और ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती शरद पवार से मुलाकात करने पहुंचे। NCP (SP) के परिसीमन विधेयक का समर्थन करने के रुख के कारण यह बैठक विपक्ष की रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
चेन्नई में बैठक के बाद एमके स्टालिन ने साफ कहा कि उनकी पार्टी के पास परिसीमन विधेयक का समर्थन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने तर्क दिया कि यदि संसद में विधेयक गिर जाता है, तो तमिलनाडु को मिलने वाली मौजूदा सुरक्षा भी खत्म हो सकती है। स्टालिन की चिंता यह है कि परिसीमन की प्रक्रिया से दक्षिण भारतीय राज्यों का संसद में राजनीतिक प्रतिनिधित्व प्रभावित हो सकता है।
उनका कहना है कि तमिलनाडु के हितों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता है। स्टालिन ने कहा, 'हमारे लिए तमिलनाडु सबसे पहले है। ' यही वजह है कि राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं की अपील के बावजूद DMK ने अपना रुख नहीं बदला।
इस घटनाक्रम ने INDIA गठबंधन के भीतर परिसीमन को लेकर मतभेद उजागर कर दिए हैं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं