शनिवार, 28 नवंबर 2026 12:21 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
अध्यात्म अखिल भारतीय 13,466 व्यूज

दीपम विवाद: तमिलनाडु सरकार ने नहीं माना था सुप्रीम कोर्ट के आदेश, आज होगी अवमानना याचिकाओं पर सुनवाई

DARSH NEWS डेस्क • 27 Nov 2026, 05:30 AM IST
दीपम विवाद: तमिलनाडु सरकार ने नहीं माना था सुप्रीम कोर्ट के आदेश, आज होगी अवमानना याचिकाओं पर सुनवाई

तमिलनाडु सरकार ने विवादित दीपथून स्तंभ पर धार्मिक दीप नहीं जलाए जाने को लेकर बुधवार को शीर्ष अदालत से माफी मांगी थी और इसके लिए भगवान मुरुगन (सुब्रमण्यस्वामी) मंदिर के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया था। दीपम विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट अवमानना याचिकाओं पर आज करेगा सुनवाई (फोटो- ) सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित "दीपथून" पर नहीं जलाया गया था कार्तिगई दीपक तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बीते रोज मांगी थी माफी, मंदिर प्रशासन को ठहराया था जिम्मेदार ।

सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को कहा कि तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित "दीपथून" स्तंभ पर परंपरागत धार्मिक दीप नहीं जलाए जाने से जुड़े विवाद के संबंध में दायर अवमानना याचिकाओं और अन्य आवेदनों को 27 नवंबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा। न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति विपुल एम.

पंचोली की पीठ को मामले में पेश वकीलों ने बताया कि इस मुद्दे पर कई अवमानना याचिकाएं और आवेदन दायर किए गए हैं। तमिलनाडु सरकार ने विवादित दीपथून स्तंभ पर धार्मिक दीप नहीं जलाए जाने को लेकर बुधवार को शीर्ष अदालत से माफी मांगी थी और इसके लिए भगवान मुरुगन (सुब्रमण्यस्वामी) मंदिर के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया था।

शीर्ष अदालत ने स्वतः संज्ञान लेते हुए अवमानना कार्यवाही शुरू करने से इनकार कर दिया था, लेकिन कहा था कि यदि इस संबंध में कोई याचिका दायर की जाती है, तो वह उस पर सुनवाई करेगी। शीर्ष अदालत के निर्देश के बावजूद सोमवार को तिरुपरंकुंद्रम में वार्षिक कार्तिगई दीपम केवल उसके पारंपरिक स्थल उच्ची पिल्लैयार मंडपम में जलाया गया, न कि पहाड़ी पर स्थित पत्थर के स्तंभ यानी दीपथून।

याचिकाकर्ताओं के वकील ने अधिकारियों पर शीर्ष अदालत के निर्देशों का जानबूझकर पालन नहीं करने का आरोप लगाते हुए अनुरोध किया कि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आदेशों की ‘जानबूझकर अवहेलना’ करने के लिए स्वतः संज्ञान लेकर अवमानना कार्यवाही शुरू की जाए। मदुरै के अरुलमिगु सुब्रमण्यस्वामी मंदिर में कार्तिगई दीपम से जुड़ा विवाद इस बात को लेकर है कि तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर दीप कहां और किसके द्वारा जलाया जाना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर को अंतरिम आदेश देते हुए 24 नवंबर को सालाना कार्तिगई दीपक कार्यक्रम के दौरान तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी के शीर्ष पर स्थित पत्थर के स्तंभ ‘दीपथून’ पर शाम छह बजे एक बार दीप जलाने की इजाजत दी थी। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

अध्यात्म • अखिल भारतीय

'भगवान मुरुगन की जय हो', दीपम विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बीच पीएम मोदी ने किया पोस्ट

अध्यात्म • अखिल भारतीय

दीपम विवाद: तमिलनाडु सरकार ने नहीं माना था सुप्रीम कोर्ट का आदेश, आज होगी अवमानना याचिकाओं पर सुनवाई

अध्यात्म • अखिल भारतीय

किसे माना जाए पत्रकार?, सुप्रीम कोर्ट करेगा विचार; जांच के लिए बनाई 5 सदस्यीय कमेटी

अध्यात्म • अखिल भारतीय

प्रदर्शनों के लिए एसओपी की मांग, सुप्रीम कोर्ट का केंद्र और CJP नेताओं को नोटिस

अध्यात्म • अखिल भारतीय

दिल्ली में पत्रकारों से मारपीट मामला: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, जांच के लिए बनाई 5 सदस्यीय कमेटी

अध्यात्म • अखिल भारतीय

दीपम विवाद की पूरी कहानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी क्यों नहीं जला 'दीपथून' पर दीपक?

अध्यात्म • अखिल भारतीय

'चीन-सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी', डैम के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के बीच अरुणाचल में बोले अमित शाह

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल