गुरुवार, 26 नवंबर 2026 08:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
अध्यात्म अखिल भारतीय 9,693 व्यूज

प्रदर्शनों के लिए एसओपी की मांग, सुप्रीम कोर्ट का केंद्र और CJP नेताओं को नोटिस

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 07:30 PM IST
प्रदर्शनों के लिए एसओपी की मांग, सुप्रीम कोर्ट का केंद्र और CJP नेताओं को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने सार्वजनिक प्रदर्शनों के लिए समान दिशा-निर्देश और एसओपी बनाने की मांग वाली 'लायर्स वायस' की याचिका पर केंद्र सरकार और सीजेपी नेताओं को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट का केंद्र और CJP नेताओं को नोटिस। (फाइल) सुप्रीम कोर्ट ने सार्वजनिक प्रदर्शनों के लिए एसओपी बनाने पर नोटिस जारी किया।

'लायर्स वायस' ने प्रदर्शनों के नियमन हेतु समान दिशा-निर्देशों की मांग की। याचिका में सीजेपी के अनियंत्रित प्रदर्शनों और उल्लंघन का जिक्र है। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को वकीलों के संगठन 'लायर्स वायस' की याचिका पर विचार करने की सहमति दी जिसमें सार्वजनिक प्रदर्शनों एवं विरोध-प्रदर्शनों के नियमन के लिए समान दिशा-निर्देश और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाने का निर्देश देने की मांग की गई है। याचिका पर कोर्ट ने केंद्र सरकार और काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं अभिजीत दिपके, सौरव दास, आशुतोष रांका व अन्य को नोटिस जारी किए।

प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने इस याचिका पर सुनवाई की। इसमें सार्वजनिक प्रदर्शनों में आयोजकों और प्रतिभागियों की जिम्मेदारियां तय करने वाले व्यापक, समान और प्रभावी दिशा-निर्देश बनाने का निर्देश देने की मांग की गई है।

याचिका में कहा गया कि असहमति लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन प्रदर्शन कानूनी सीमाओं के भीतर होने चाहिए और राजधानी में जनजीवन ठप करने या वकीलों की आजीविका बाधित करने से बचना चाहिए। याचिका में कहा गया, 'एक उचित रिट, आदेश या निर्देश जारी किया जाए, जिसमें प्रतिवादियों को लागू कानून, वैध प्रतिबंधों या सक्षम प्राधिकारियों के वैध निर्देशों का उल्लंघन करके किए जाने वाले सार्वजनिक प्रदर्शनों से निपटने के लिए एसओपी की समीक्षा, संशोधन, निर्माण और कार्यान्वयन का निर्देश दिया जाए।

साथ ही, सामान्य जनजीवन सुनिश्चित करने के लिए समय पर और समन्वित कार्रवाई की व्यवस्था हो। ' याचिका में जुलाई और अक्टूबर, 2026 में सीजेपी की ओर से आयोजित प्रदर्शनों का उल्लेख किया गया। मीडिया की खबरों के हवाले से याचिका में कहा गया कि दिल्ली पुलिस ने 'एक बार की छूट' देते हुए सीजेपी को छह जून, 2026 को जंतर-मंतर पर धरना देने की अनुमति दी थी।

आयोजकों की ओर से दिए गए आश्वासन के आधार पर यह अनुमति सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक के लिए थी। 20 जून, 2026 को फिर एक दिन के लिए अनुमति मांगी गई और दी गई। यह अनुमति भी सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक सीमित थी, लेकिन तय समय खत्म होने के बाद भी प्रदर्शन बंद नहीं किया गया।

कभी कोई अवधि-विस्तार नहीं दिया गया था और आयोजकों ने बिना किसी अनुमति के एकतरफा तौर पर अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा कर दी। यह धरना करीब 35 दिनों तक 25 जुलाई, 2026 तक जारी रहा। इस दौरान 20 जुलाई, 2026 को अधिकारियों की अनुमति के बिना संसद की ओर मार्च भी किया गया।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

अध्यात्म • अखिल भारतीय

दिल्ली में पत्रकारों से मारपीट मामला: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, जांच के लिए बनाई 5 सदस्यीय कमेटी

अध्यात्म • अखिल भारतीय

दीपम विवाद की पूरी कहानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी क्यों नहीं जला 'दीपथून' पर दीपक?

अध्यात्म • अखिल भारतीय

'चीन-सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी', डैम के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के बीच अरुणाचल में बोले अमित शाह

अध्यात्म • अखिल भारतीय

हवाई किराया महंगा होने से परेशान हो रहे यात्री, सुख-दुख में नहीं जा पा रहे घर

अध्यात्म • अखिल भारतीय

सिराज विवाद के बीच बोले रिजीजू, भारत में किसी के साथ धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं

अध्यात्म • अखिल भारतीय

'हम कचरा फैलाएंगे, लेकिन जिम्मेदारी नहीं लेंगे', नागरिक मानसिकता और लापरवाही पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

अध्यात्म • अखिल भारतीय

दुनिया में 2070 तक हिंदू जनसंख्या वृद्धि दर अन्य धर्मों की तुलना में हो जाएगी कम, रिसर्च रिपोर्ट में बड़ा दावा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल