मदुरै के तिरुपरंकुंद्रम में कार्तिगई दीपम त्योहार के दौरान 'महा दीपम' जलाने के स्थान को लेकर विवाद गहरा गया है। कार्तिगई दीपम पर 'महा दीपम' जलाने का विवाद जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। 'कार्तिगई दीपम' एक पारंपरिक तमिल हिंदू त्योहार है, जिसे घरों और मंदिरों में दीपक जलाकर मनाया जाता है।
मदुरै में स्थित ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल तिरुपरंकुंद्रम में विवाद इस बात को लेकर है कि इस वार्षिक त्योहार के दौरान मुख्य दीपक जिसे 'महा दीपम' कहा जाता है, उसे कहां जलाया जाए? अनुष्ठान के स्थान को लेकर विवाद वर्षों से चल रहा है, जिसमें हिंदू संगठनों ने हजरत सुल्तान सिकंदर बदूशा औलिया दरगाह के पास पहाड़ी पर स्थित 'दीपथून' स्तंभ दीप जलाने की अनुमति मांगी है, जबकि राज्य सरकार और मंदिर प्राधिकरण ने कहा है कि पारंपरिक स्थान उच्ची पिल्लैयार मंदिर के पास है।
दशकों से यह दीपक तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित उच्ची पिल्लैयार मंदिर के पास 'दीपा मंडपम' में जलाया जाता रहा है। हालांकि, हिंदू संगठनों ने इसे 'दीपाथून' स्तंभ पर जलाने की अनुमति मांगी है। यह पहाड़ी पर कुछ और ऊंचाई पर स्थित एक पत्थर का खंभा है, जो हजरत सुल्तान सिकंदर बादशाह औलिया दरगाह से लगभग 50 मीटर की दूरी पर है।
असल में यह विवाद केवल अनुष्ठान के स्थान तक ही सीमित नहीं है। इसमें पत्थर के खंभे यानी 'दीपाथून' की प्रकृति और पहाड़ी की चोटी के स्वामित्व को लेकर भी अलग-अलग दावे किए जाते रहे हैं। जहां एक तरफ हिंदू समूह 'दीपथून' को इस दीपक जलाने से जुड़ी एक प्राचीन संरचना बताता है, वहीं मुस्लिम पक्ष इसे एक 'सर्वे स्टोन' (सर्वेक्षण के लिए इस्तेमाल होने वाला पत्थर) मानता है।
दरगाह समिति ने भी हिंदू संगठनों की इस मांग का विरोध किया है और पहाड़ी की चोटी पर अपना स्वामित्व जताया है। दिसंबर 2025 में मद्रास हाई कोर्ट के एक न्यायाधीश ने मंदिर प्रशासन को 'दीपथून' पर दीपक जलाने का निर्देश दिया था। छह जनवरी 2026 को दिए गए फैसले में हाई कोर्ट की एक खंडपीठ ने इस निर्देश को बरकरार रखा।
इसके बाद राज्य सरकार ने हाई कोर्ट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। 20 नवंबर को जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस विपुल एम. पंचोली की पीठ ने 24 नवंबर को 'दीपथून' पर 'कार्तिगई दीपम' का दीपक जलाने की अनुमति दी।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं