गुरुवार, 26 नवंबर 2026 09:16 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
अध्यात्म अखिल भारतीय 11,638 व्यूज

किसे माना जाए पत्रकार?, सुप्रीम कोर्ट करेगा विचार; जांच के लिए बनाई 5 सदस्यीय कमेटी

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 08:16 PM IST
किसे माना जाए पत्रकार?, सुप्रीम कोर्ट करेगा विचार; जांच के लिए बनाई 5 सदस्यीय कमेटी

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कवर कर रहे पत्रकारों के साथ मारपीट और हिरासत के मामले में कड़ा रुख अपनाया है। दिल्ली में हुए प्रदर्शनों में पत्रकारों से पिटाई मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पांच सदस्यीय कमेटी बनाई। (फोटो-रॉयटर्स) सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकारों से मारपीट मामले पर लिया संज्ञान।

जांच के लिए पांच सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति गठित की गई। समिति की अध्यक्षता पूर्व न्यायाधीश जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी करेंगे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कवर कर रहे सात पत्रकारों के साथ मारपीट, दुर्व्यवहार और उन्हें गलत तरह से हिरासत में लेने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने गुरुवार को इन गंभीर आरोपों की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है।

इस पांच सदस्यीय समिति की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी करेंगे। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टि वी.

मोहना की पीठ ने याचिकाकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वे इस पांच सदस्यीय समिति के सामने संबंधित सबूत पेश करें। यह समिति आरोपों की जांच करेगी और पता लगाएगी कि क्या पत्रकारों के खिलाफ पुलिस ने वाकई ज्यादती की थी। ये याचिकाएं केरल यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स और दिल्ली यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स द्वारा दायर की गई थीं।

इनमें 10 और 11 अक्टूबर 2026 को विरोध प्रदर्शनों को कवर कर रहे मीडिया कर्मियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई का मुद्दा उठाया गया था। जानकारी के मुताबिक ये प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किए जा रहे थे। जस्टिस बागची ने कहा कि समिति यह पता लगाएगी कि क्या पत्रकार विरोध प्रदर्शन वाली जगहों पर मौजूद थे, क्या उनके खिलाफ बल प्रयोग किया गया था, और अगर ऐसा हुआ, तो क्या उस स्थिति के हिसाब से वह बल प्रयोग जरूरत से ज्यादा था।

न्यूज एजेंसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा, 'आप उस समिति के पास जाएं जिसका हमने गठन किया है, ताकि तथ्यों के आधार पर यह साबित हो सके कि आपके याचिकाकर्ता वास्तव में वहां मौजूद थे या नहीं। ' बागची ने आगे कहा, ' अगर वे वहां मौजूद थे, तो क्या उनके खिलाफ जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग किया गया था?

' न्यायाधीश ने आगे कहा कि समिति को यह भी जांचना चाहिए कि क्या किया गया बल प्रयोग, सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी बल से कहीं अधिक था। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

अध्यात्म • अखिल भारतीय

प्रदर्शनों के लिए एसओपी की मांग, सुप्रीम कोर्ट का केंद्र और CJP नेताओं को नोटिस

अध्यात्म • अखिल भारतीय

दिल्ली में पत्रकारों से मारपीट मामला: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, जांच के लिए बनाई 5 सदस्यीय कमेटी

अध्यात्म • अखिल भारतीय

दीपम विवाद की पूरी कहानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी क्यों नहीं जला 'दीपथून' पर दीपक?

अध्यात्म • अखिल भारतीय

'चीन-सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी', डैम के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के बीच अरुणाचल में बोले अमित शाह

अध्यात्म • अखिल भारतीय

हवाई किराया महंगा होने से परेशान हो रहे यात्री, सुख-दुख में नहीं जा पा रहे घर

अध्यात्म • अखिल भारतीय

सिराज विवाद के बीच बोले रिजीजू, भारत में किसी के साथ धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं

अध्यात्म • अखिल भारतीय

'हम कचरा फैलाएंगे, लेकिन जिम्मेदारी नहीं लेंगे', नागरिक मानसिकता और लापरवाही पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल