सोमवार, 09 नवंबर 2026 07:20 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
राजनीति अखिल भारतीय 10,062 व्यूज

तमिलनाडु में दीवाली पर हिंसा: पुलिसकर्मी समेत 9 लोगों की हत्या पर सियासत तेज; DMK ने विजय सरकार को घेरा

DARSH NEWS डेस्क • 09 Nov 2026, 04:32 PM IST
तमिलनाडु में दीवाली पर हिंसा: पुलिसकर्मी समेत 9 लोगों की हत्या पर सियासत तेज; DMK ने विजय सरकार को घेरा

तमिलनाडु में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन। दीपावली पर तमिलनाडु में 9 लोगों की हिंसक मौतें हुईं। थेनी में पुलिस अधिकारी सेंथिल कुमार की दुखद मृत्यु हुई।

विपक्ष ने कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा, सीएम को डमी कहा। डिजिटल डेस्क, चेन्नई। दीपावली के पावन त्योहार पर तमिलनाडु से एक बेहद दहला देने वाली और चिंताजनक खबर सामने आई।

यहां राज्य के अलग-अलग जिलों में हुई हिंसक वारदातों और हत्याओं में एक पुलिस अधिकारी समेत कुल 9 लोगों की जान चली गई है। इस सनसनीखेज घटना के बाद राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं और राजनीतिक घमासान मच गया है। तमिलनाडु में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने राज्य की सत्ताधारी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) सरकार पर कानून-व्यवस्था संभालने में पूरी तरह नाकाम रहने का आरोप लगाया है।

स्टालिन ने मुख्यमंत्री जोसेफ विजय पर कटाक्ष करते हुए उन्हें "डमी सीएम" करार दिया और पूछा कि जब राज्य में पुलिसकर्मी ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की रक्षा कौन करेगा? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दीपावली पर पटाखों की आवाज़ से ज्यादा 'चाकुओं की गूंज' सुनाई दी।

बता दें कि यह हिंसक घटनाएं तिरुचिरापल्ली, शिवगंगा, कड्डलोर, चेन्नई, तिरुवल्लूर और थेनी सहित कई जिलों में सामने आईं। मरने वालों में तीन कथित अपराधी, दो बच्चे, एक युवत और एक पुलिस अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा थेनी जिले में एक दुखद घटना के दौरान स्पेशल सब-इंस्पेक्टर सेंथिल कुमार की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि एक सार्वजनिक सड़क पर कुछ लोग पटाखे फोड़ रहे थे, जब एसआई ने उन्हें रोकने और बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उनके साथ हाथापाई हुई। इस दौरान वे संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ऐसे में DMK के प्रवक्ता सरवनन ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह मौजूदा TVK सरकार की विफलता है, जहां अपराधियों के मन से कानून का डर पूरी तरह खत्म हो चुका है और सरकार ने जनता का भरोसा खो दिया है। इस सिलसिलेवार हत्याओं के बाद विपक्षी दलों ने सरकार से जवाबदेही की मांग तेज कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

'उन्होंने हमें नक्सली कहा', राहुल गांधी ने पीएम मोदी के बयान पर किया पलटवार; फिर दोहराई डिबेट की चुनौती

राजनीति • अखिल भारतीय

'खुशियों की ईद', खरगे के बयान पर बीजेपी ने साधा निशाना; लगाया तुष्टीकरण का आरोप

राजनीति • अखिल भारतीय

संसद का नया इतिहास: बिना सत्रावसान के बीते 88 दिन, साल 2008 का पुराना 87 दिनों का रिकॉर्ड टूटा

राजनीति • New Delhi

सोनिया और प्रियंका ने पुरानी यादों को किया ताजा, राजीव गांधी के साथ मनाई गई दीवाली को किया याद

राजनीति • अखिल भारतीय

'यह राजनीतिक नहीं, एक निजी किताब है'; संस्मरण रिलीज से पहले बोलीं सोनिया गांधी

राजनीति • अखिल भारतीय

कर्नाटकः कई मतदाताओं के पास मिले दो वोटर ID कार्ड, CEO ने मानी SIR में गड़बड़ी

राजनीति • अखिल भारतीय

'इमरजेंसी लगाना बड़ी भूल थी, इंदिरा गांधी को भी हुआ था इसका अहसास'; अपनी किताब के विमोचन से पहले बोलीं सोनिया गांधी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल