सोनिया-प्रियंका ने राजीव गांधी के साथ दिवाली की पुरानी यादें ताजा कीं सोनिया-प्रियंका ने राजीव गांधी संग दिवाली की खूबसूरत यादें ताजा कीं। पारंपरिक दीयों, चांदनी चौक के पटाखों और कश्मीरी व्यंजनों को याद किया। सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग' 10 नवंबर को लॉन्च होगी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और उनकी बेटी प्रियंका गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ बिताई गई दीवाली के खूबसूरत पलों और पारिवारिक स्मृतियों को साझा किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर की गई एक बातचीत में, सोनिया गांधी ने त्योहार के पारंपरिक रीति-रिवाजों, सजावट और अपने संस्मरणों के बारे में विस्तार से चर्चा की।
दिवाली से जुड़ी पुरानी यादों को ताजा करते हुए सोनिया गांधी ने कहा, मुझे दिवाली बहुत पसंद थी, यह हमेशा बहुत खूबसूरत होती थी। उन्होंने बताया कि पारंपरिक रीति-रिवाजों , घर के मुख्य प्रवेश द्वार पर भगवान गणेश की एक मूर्ति रखी जाती थी और त्योहार का सबसे पहला दीया वहीं जलाया जाता था।
उन्होंने यह भी बताया कि वह ऐतिहासिक मूर्ति आज भी उनके घर में सुरक्षित रखी हुई है। सोनिया गांधी ने उस दौर की सादगी को याद करते हुए कहा, उन दिनों आज की तरह बिजली की छोटी-छोटी लाइटें नहीं होती थीं, बल्कि हर तरफ मिट्टी के दीये जलाए जाते थे। तालाब के चारों ओर, छत पर, बरामदे में और रास्तों के किनारे।
दीयों की वह जगमगाहट बेहद अद्भुत और सुंदर लगती थी। बातचीत के दौरान प्रियंका गांधी ने भी अपने बचपन के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे उनके पिता, राजीव गांधी, उन्हें पटाखे दिलाने के लिए पुरानी दिल्ली के प्रसिद्ध चांदनी चौक ले जाते थे।
प्रियंका ने कहा कि त्योहारों के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों के लोग उनके परिवार के बगीचे में इकट्ठा होते थे और पूरा माहौल उत्साह से भर जाता था। सोनिया गांधी ने जोड़ा कि उन्हें तेज आवाज वाले पटाखों के बजाय फुलझड़ियां बेहद पसंद थीं। सोनिया गांधी ने उस दौर के सुहावने मौसम और आसमान के साफ नीले रंग का भी जिक्र किया।
पाक-परंपराओं पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि दीवाली पर उनके घर में विशेष रूप से कश्मीरी व्यंजन और पारंपरिक मीठे चावल बनाए जाते थे। उन्होंने कहा कि यह परंपरा उनके परिवार में आज भी उसी तरह कायम है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं