रविवार, 08 नवंबर 2026 04:28 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
राजनीति अखिल भारतीय 1,583 व्यूज

'इन बिहारियों को कुछ आता नहीं है', भाजपा अध्यक्ष के बयान पर कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल

DARSH NEWS डेस्क • 08 Nov 2026, 02:31 AM IST
'इन बिहारियों को कुछ आता नहीं है', भाजपा अध्यक्ष के बयान पर कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल

भाजपा अध्यक्ष के बयान पर कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम के बिगड़े बोल (फोटो- सोशल मीडिया) राजेंद्र पाल गौतम ने कहा, इन बिहारियों को कुछ आता नहीं है नितिन नवीन ने राहुल को विदेशी टूलकिट का हिस्सा बताया था जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने शनिवार को आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

उन्होंने कथित रूप से कहा कि नवीन को जो स्क्रिप्ट दी गई है, वह बस उसे पढ़ रहे हैं। इन बेचारे बिहारियों को कुछ आता नहीं है। हालांकि, बाद में कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने बिहारी शब्द का इस्तेमाल नहीं किया था और निष्कर्ष निकालने से पहले पूरा वीडियो सुनने की मांग की।

इंटरनेट मीडिया , गौतम की टिप्पणी का भाजपा नेताओं ने कड़ा प्रतिवाद किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नितिन नवीन के बारे में इस शर्मनाक टिप्पणी की हम भर्त्सना करते हैं। क्या वह बिहारियों के बारे में इस तरह की टिप्पणी करेंगे?

देश के पहले राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद, लोकनायक जयप्रकाश नारायण और राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर भी बिहार से थे। गौतम की यह टिप्पणी भाजपा अध्यक्ष के एक विशेष साक्षात्कार के बाद आई।

नितिन नवीन ने को दिए साक्षात्कार में आरोप लगाया था कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का इस्तेमाल देश को अस्थिर करने के लिए किया जा रहा है। वह विदेशी टूलकिट के हिस्से के रूप में काम कर रहे हैं। नितिन नवीन ने कांग्रेस के एक मंत्री की टिप्पणी का भी जिक्र किया था।

उस मंत्री ने दावा किया था कि राहुल गांधी का 'रिमोट बटन' पर पूरा नियंत्रण है। वह जब चाहें, देश में अराजकता फैलाने के लिए 40 लाख लोगों को जुटा सकते हैं। राहुल गांधी की आलोचना से तिलमिलाए गौतम ने कहा कि भाजपा नेता अपने दम पर कुछ भी करने में सक्षम नहीं हैं।

वे चढ़ावा चुराने वाले लोग हैं। हम उन्हें गंभीरता से नहीं लेते। एएनआइ , विवाद बढ़ने के बाद गौतम ने इस बात से इनकार किया कि उन्होंने बिहार के लोगों पर कोई अपमानजनक टिप्पणी की थी।

उन्होंने कहा कि वीडियो देखिए और सुनिए कि मैंने वास्तव में क्या कहा है। मैंने कहा है कि इन बेचारों को कुछ आता-जाता नहीं है। बिहार या वहां के लोगों का मैंने कोई जिक्र नहीं किया था।

जो बात मैंने कही ही नहीं, उसे मुद्दा बनाना ठीक नहीं है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

कर्नाटक में गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने नेता विपक्ष नारायणस्वामी के घर भेजे चाकू, भाजपा ने पुलिस से की शिकायत

राजनीति • अखिल भारतीय

'अगर संजय गांधी पर होता नियंत्रण, तो रोका जा सकता था नुकसान'; इमरजेंसी को लेकर बोलीं सोनिया गांधी

राजनीति • Ayodhya

'ढांचा ढहा तो मैं रो पड़ी थी', बाबरी मस्जिद ध्वंस पर सोनिया गांधी का बयान; बीजेपी ने साधा निशाना

राजनीति • अखिल भारतीय

दिल्ली के मुस्तफाबाद में फर्जी तरीके से काटे गए 36 मतदाताओं के नाम, तीन जीवित लोगों को बताया मृत

राजनीति • अखिल भारतीय

गांधी परिवार से बाहर क्यों नहीं निकल पा रही कांग्रेस? सोनिया ने नेपोटिज्म के आरोप पर दिया जवाब

राजनीति • Ayodhya

'हार के डर से चुनाव आते ही याद आए भगवान श्रीराम'; अखिलेश के अयोध्या दौरे पर VHP का निशाना

राजनीति • अखिल भारतीय

'इटैलियन चश्मा उतारिए और भारत की तरक्की देखिए', सोनिया गांधी पर भाजपा का पलटवार

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल