शनिवार, 07 नवंबर 2026 06:57 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
राजनीति अखिल भारतीय 19,711 व्यूज

'इटैलियन चश्मा उतारिए और भारत की तरक्की देखिए', सोनिया गांधी पर भाजपा का पलटवार

DARSH NEWS डेस्क • 07 Nov 2026, 05:13 PM IST
'इटैलियन चश्मा उतारिए और भारत की तरक्की देखिए', सोनिया गांधी पर भाजपा का पलटवार

सोनिया गांधी द्वारा मोदी सरकार पर लोकतांत्रिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचाने के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है। सोनिया गांधी के बयान पर भाजपा का पलटवार। सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर लोकतांत्रिक ताने-बाने को नुकसान पहुँचाने का आरोप लगाया।

भाजपा ने सोनिया गांधी को भारत की तरक्की देखने की सलाह दी। भाजपा ने कांग्रेस पर देश बांटने का आरोप लगाया, आत्मकथा पर सवाल उठाए। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना करते हुए बड़े आरोप लगाए। इसके बाद इन आरोपों पर भाजपा ने तीखा पलटवार किया है। भाजपा ने सोनिया गांधी को 'इटावली चश्मा' उतारकर पिछले 12 सालों में देश की तरक्की देखने की सलाह दी है।

इसके साथ ही, भाजपा ने इमरजेंसी पर उनके बयानों और उनकी आने वाली आत्मकथा 'बिलोंगिंग- ए जर्नी ऑफ लव' को लेकर भी तीखे सवाल पूछे। सोनिया गांधी के आरोपों पर भाजपा के राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने कहा कि अगर आप अपना इटावली चश्मा उतार देंगी, तो आपको भारत साफ दिखाई देगा। चुघ ने कहा कि तब आपको सब का साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और 7.

8 प्रतिशत की जीडीपी विकास दर के साथ एक वैश्विक ताकत के रूप में उभरता हुआ भारत दिखेगा। भाजपा ने कांग्रेस पर जाति, धर्म और वोट बैंक की राजनीति के जरिए देश को बांटने का आरोप लगाया। साथ ही मांग की कि सोनिया गांधी को अपनी आत्मकथा में अपने शासनकाल के कथित घोटालों, 1984 के सिख विरोधी दंगों और भोपाल गैस त्रासदी का जिक्र करना चाहिए।

बता दें कि हाल ही में एक इंटरव्यू में सोनिया गांधी ने आरोप लगाया था कि पिछले 12 वर्षों में देश के लोकतांत्रिक ताने-बाने और संस्थाओं को बड़ा नुकसान पहुंचाया गया है। उन्होंने यह भी कहा था कि मोदी सरकार के जाने के बाद भी देश की व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने में समय लगेगा।

इस दौरान 25 जून 1975 को लगी इमरजेंसी पर बात करते हुए सोनिया गांधी ने कहा था कि उस दौरान लोकतांत्रिक अधिकारों और बंदी प्रत्यक्षीकरण का निलंबन संवैधानिक तरीके से किया गया था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पीछे मुड़कर देखने पर उन्हें इंदिरा गांधी की हिंसक प्रदर्शनों और हालातों से जूझने की वह कशमकश समझ आती है।

दूसरी ओर भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बैटला हाउस और बाबरी के लिए आंसू बहाती हैं। भंडारी ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी की टिप्पणियों से यह साबित होता है कि कांग्रेस प्रो बाबर और एंटी भगवान राम है और उनकी वोट बैंक की राजनीति लगातार हारती रहेगी।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

'E20 बन गया 420', वोट चोरी के बाद राहुल गांधी ने लगाया पेट्रोल चोरी का आरोप

राजनीति • अखिल भारतीय

'उन्होंने अपनी समझदारी से कदम उठाए', आपातकाल और इंदिरा गांधी को लेकर बोलीं सोनिया गांधी

राजनीति • अखिल भारतीय

महाराष्ट्र की राजनीति में भारी हलचल, NCP के दोनों गुटों के विलय की चर्चा फिर तेज

राजनीति • Jaipur

'फैसले लेकर बार-बार पलटती है सरकार, जनता से हो रहा खिलवाड़' : सचिन पायलट का भाजपा पर बड़ा हमला

राजनीति • Udaipur

उदयपुर में चुनावी रंजिश का खूनी अंत: चचेरे भाई को वोट न देने पर मां की रॉड मारकर हत्या

राजनीति • अखिल भारतीय

'मोदी जी को कन्फ्यूज मत कीजिए, मेरे साथ बहस के लिए मना लीजिए', राहुल गांधी ने अमित शाह पर कसा तंज

राजनीति • अखिल भारतीय

अमेरिकी चुनाव में भारतीय मूल की बेटियों का परचम, सबा हैदर और नित्या रमन ने जीता चुनाव

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल