शनिवार, 07 नवंबर 2026 01:16 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
राजनीति Jaipur 5,046 व्यूज

'फैसले लेकर बार-बार पलटती है सरकार, जनता से हो रहा खिलवाड़' : सचिन पायलट का भाजपा पर बड़ा हमला

DARSH NEWS डेस्क • 07 Nov 2026, 12:25 AM IST
'फैसले लेकर बार-बार पलटती है सरकार, जनता से हो रहा खिलवाड़' : सचिन पायलट का भाजपा पर बड़ा हमला

'फैसले लेकर बार-बार पलटती है सरकार, जनता से हो रहा खिलवाड़'- सचिन पायलट सचिन पायलट बोले सरकार फैसले लेकर बार-बार पलटती है, जनता से कर रही खिलवाड़ सचिन ने कहा बेरोजगारी और महंगाई से परेशान युवा-किसान, भाजपा की उल्टी गिनती शुरू । कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ऐसे फैसले लेती है, जिन्हें बाद में वापस लेना पड़ता है।

तीन कृषि कानून, जातिगत जनगणना और अग्निवीर योजना का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार गंभीर मुद्दों पर बार-बार निर्णय बदलकर जनता के साथ खिलवाड़ कर रही है। जयपुर में मीडिया से बातचीत में पायलट ने कहा कि किसान डेढ़ साल तक कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करते रहे, वहीं अग्निवीर योजना से युवाओं के भविष्य पर अनिश्चितता बनी हुई है।

सरकार न फैसले लेने का कारण बताती है और न उन्हें वापस लेने का आधार स्पष्ट करती है। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी और महंगाई से युवा परेशान हैं तथा किसान भी असंतोष में हैं। भाजपा को 12 साल का अवसर मिला, लेकिन जनता अब बदलाव चाहती है और उसकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

पायलट ने चुनाव आयोग और एसआईआर पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मतदाता सूची से करोड़ों नाम हटाने की कोशिश लोकतांत्रिक अधिकारों से खिलवाड़ है। पंजाब के राजनीतिक हालात पर उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी कमजोर हो रही है और वहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस व आप के बीच होगा।

उन्होंने भाजपा पर संवैधानिक संस्थाओं और जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • Udaipur

उदयपुर में चुनावी रंजिश का खूनी अंत: चचेरे भाई को वोट न देने पर मां की रॉड मारकर हत्या

राजनीति • अखिल भारतीय

'मोदी जी को कन्फ्यूज मत कीजिए, मेरे साथ बहस के लिए मना लीजिए', राहुल गांधी ने अमित शाह पर कसा तंज

राजनीति • अखिल भारतीय

अमेरिकी चुनाव में भारतीय मूल की बेटियों का परचम, सबा हैदर और नित्या रमन ने जीता चुनाव

राजनीति • अखिल भारतीय

'क्या इस षड्यंत्र का रिमोट कंट्रोल राहुल गांधी के हाथ में है?', इरफान अंसारी के बयान पर भड़के नितिन नवीन

राजनीति • अखिल भारतीय

एक वोट से जीत को चुनौती: तमिलनाडु में DMK नेता की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

राजनीति • अखिल भारतीय

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद सीमांकन की कवायद शुरू, आशाबाड़ी के पास अवैध कब्जे की जांच तेज

राजनीति • अखिल भारतीय

क्या आप हाईवे टोल प्लाजा के पास रहते हैं? जानिए FASTag एनुअल पास से जुड़ा नया नियम

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल