शनिवार, 07 नवंबर 2026 01:15 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
राजनीति अखिल भारतीय 4,268 व्यूज

'मोदी जी को कन्फ्यूज मत कीजिए, मेरे साथ बहस के लिए मना लीजिए', राहुल गांधी ने अमित शाह पर कसा तंज

DARSH NEWS डेस्क • 07 Nov 2026, 12:04 AM IST
'मोदी जी को कन्फ्यूज मत कीजिए, मेरे साथ बहस के लिए मना लीजिए', राहुल गांधी ने अमित शाह पर कसा तंज

राहुल गांधी ने अमित शाह पर कसा तंज (फाइल फोटो) राहुल गांधी ने पोस्ट के साथ अमित शाह के दो क्लिप वाला एक वीडियो भी शेयर किया भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस संसद को चलने नहीं देती डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को निशाना बनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) यानी मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन पर खुली बहस के लिए मनाने की बात कही।

राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि अमित शाह जी, मोदी जी को कन्फ्यूज मत कीजिए। बस उन्हें मेरे साथ खुली बहस के लिए मना लीजिए। कोई भी मंच, कोई भी समय।

डरो मत। उन्होंने इस पोस्ट के साथ अमित शाह के दो क्लिप वाला एक वीडियो भी शेयर किया। एक क्लिप में शाह संसद में एसआईआर पर बहस न होने की बात कहते नजर आते हैं, जबकि दूसरी में वे संसद में इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार दिखते हैं।

यह विवाद मतदाता सूची के एसआईआर को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच बढ़ते राजनीतिक टकराव के बीच सामने आया है। राहुल गांधी पिछले कुछ दिनों से प्रधानमंत्री मोदी को खुली बहस की चुनौती देते रहे हैं। उन्होंने कहा था कि कोई भी मंच, कोई भी समय चुन लें, वे बहस के लिए तैयार हैं।

उन्होंने मीडिया और युवाओं की मौजूदगी में बहस कराने और मोदी द्वारा चुने गए किसी भी व्यक्ति (यहां तक कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत) को मॉडरेटर बनाने का प्रस्ताव भी दिया था। इससे पहले गुरुवार को हरियाणा के करनाल में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान अमित शाह ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा था कि संसद बहस का सर्वोच्च मंच है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस संसद को चलने नहीं देती और विरोध प्रदर्शन व वॉकआउट को अपनी संस्कृति बना चुकी है। अमित शाह ने कहा कि सरकार एसआईआर पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • Jaipur

'फैसले लेकर बार-बार पलटती है सरकार, जनता से हो रहा खिलवाड़' : सचिन पायलट का भाजपा पर बड़ा हमला

राजनीति • Udaipur

उदयपुर में चुनावी रंजिश का खूनी अंत: चचेरे भाई को वोट न देने पर मां की रॉड मारकर हत्या

राजनीति • अखिल भारतीय

अमेरिकी चुनाव में भारतीय मूल की बेटियों का परचम, सबा हैदर और नित्या रमन ने जीता चुनाव

राजनीति • अखिल भारतीय

'क्या इस षड्यंत्र का रिमोट कंट्रोल राहुल गांधी के हाथ में है?', इरफान अंसारी के बयान पर भड़के नितिन नवीन

राजनीति • अखिल भारतीय

एक वोट से जीत को चुनौती: तमिलनाडु में DMK नेता की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

राजनीति • अखिल भारतीय

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद सीमांकन की कवायद शुरू, आशाबाड़ी के पास अवैध कब्जे की जांच तेज

राजनीति • अखिल भारतीय

क्या आप हाईवे टोल प्लाजा के पास रहते हैं? जानिए FASTag एनुअल पास से जुड़ा नया नियम

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल