शनिवार, 07 नवंबर 2026 12:11 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
राजनीति अखिल भारतीय 17,222 व्यूज

'क्या इस षड्यंत्र का रिमोट कंट्रोल राहुल गांधी के हाथ में है?', इरफान अंसारी के बयान पर भड़के नितिन नवीन

DARSH NEWS डेस्क • 06 Nov 2026, 10:52 PM IST
'क्या इस षड्यंत्र का रिमोट कंट्रोल राहुल गांधी के हाथ में है?', इरफान अंसारी के बयान पर भड़के नितिन नवीन

झारखंड के कांग्रेस मंत्री इरफान अंसारी के भारत को नेपाल-बांग्लादेश से भी बदतर स्थिति में धकेलने की धमकी भरे बयान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इरफान अंसारी के विवादित बयान पर भाजपा का पलटवार कांग्रेस मंत्री इरफान अंसारी ने भारत को धमकी दी। भाजपा ने राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाए।

नितिन नवीन ने षड्यंत्र में रिमोट कंट्रोल पूछा। झारखंड सरकार में कांग्रेस के मंत्री इरफान अंसारी ने जिस तरह से भारत का हश्र नेपाल और बांग्लादेश से भी बुरा होने की धमकी दी है, उसने मुख्य विपक्षी दल को सवालाें के घेरे में लाने के साथ ही नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भी कठघरे में खड़ा कर दिया है।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस के मंत्री के विवादित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। इस मामले पर राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाने के साथ ही उन्होंने पूछा है कि क्या इस पूरे षड्यंत्र का रिमोट कंट्रोल उनके हाथ में है? पहले भी रेजीम चेंज के बयानों के कारण कांग्रेस बचाव की मुद्रा में आ गई थी और सिर्फ चुनाव के जरिए सत्ता परिवर्तन की सफाई दी गई थी।

राहुल गांधी के साथ मार्च करने वाली आइसा की नेहा बोरा ने तो इन आंदोलनों की सीख बंग्लादेश से लेने की बात कही थी। दरअसल, झारखंड के मंत्री अंसारी ने बयान दिया कि चालीस लाख युवा सड़क पर हैं। उन्हें केवल एक आदेश की आवश्यकता है।

राहुल गांधी ने युवाओं को रोक कर रखा है। उन्होंने दंभ भरे लहजे में कहा- 40 लाख युवा। आप कितनी सेना बुलाएंगे?

आप हमारे छात्र-छात्राओं को रोक लेंगे? कांग्रेस के मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में चेताया कि अगर प्रधानमंत्री सचेत नहीं हुए तो बांग्लादेश से भी बुरा हाल होगा, हमारे देश का नेपाल से भी बुरा हश्र होगा। इस बयान पर भाजपा की ओर से कड़ी आपत्ति जताई गई है।

भाजपा अध्यक्ष ने एक्स पर अंसारी की पोस्ट को साझा करते हुए लिखा- ''''राहुल गांधी जी, झारखंड में आपकी पार्टी के मंत्री खुलेआम कह रहे हैं कि कांग्रेस आपके इशारे पर देश में अस्थिरता पैदा करने और भारत को अराजकता की आग में झोंकने के लिए तैयार है। इस गंभीर बयान पर आपकी चुप्पी आखिर क्या दर्शाती है?

क्या यह आपकी मौन सहमति है? '''' भाजपा अध्यक्ष ने पूछा- क्या देश में अस्थिरता और अराजकता फैलाने की पटकथा आपके ही इशारे पर लिखी जा रही है? क्या इस पूरे षड्यंत्र का रिमोट कंट्रोल आपके हाथों में है?

देश की स्थिरता से खिलवाड़ करने वालों को आखिर आपका संरक्षण क्यों मिल रहा है? उन्होंने कहा- राहुल गांधी जी, देश आपसे जवाब चाहता है। आपकी चुप्पी इन गंभीर सवालों को और गहरा कर रही है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

अमेरिकी चुनाव में भारतीय मूल की बेटियों का परचम, सबा हैदर और नित्या रमन ने जीता चुनाव

राजनीति • अखिल भारतीय

एक वोट से जीत को चुनौती: तमिलनाडु में DMK नेता की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

राजनीति • अखिल भारतीय

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद सीमांकन की कवायद शुरू, आशाबाड़ी के पास अवैध कब्जे की जांच तेज

राजनीति • अखिल भारतीय

क्या आप हाईवे टोल प्लाजा के पास रहते हैं? जानिए FASTag एनुअल पास से जुड़ा नया नियम

राजनीति • अखिल भारतीय

चुनाव आयोग में किसे रिपोर्ट करेंगी DG IT सीमा खन्ना? सिर्फ अफसर बदला या पूरी व्यवस्था, समझें पूरा गणित

राजनीति • अखिल भारतीय

'वोट चोरी के बाद अब हक चोरी की तैयारी', योजनाओं को आधार की जगह वोटर आईडी से जोड़ने पर राहुल गांधी ने जताई आपत्ति

राजनीति • अखिल भारतीय

7 राज्यों में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से छूटे मतदाताओं को मिलेगा नाम जुड़वाने का मौका, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल