शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 10:50 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
राजनीति अखिल भारतीय 9,442 व्यूज

'वोट चोरी के बाद अब हक चोरी की तैयारी', योजनाओं को आधार की जगह वोटर आईडी से जोड़ने पर राहुल गांधी ने जताई आपत्ति

DARSH NEWS डेस्क • 06 Nov 2026, 08:49 PM IST
'वोट चोरी के बाद अब हक चोरी की तैयारी', योजनाओं को आधार की जगह वोटर आईडी से जोड़ने पर राहुल गांधी ने जताई आपत्ति

राहुल गांधी ने वोटर आईडी से योजना लाभ पर सरकार को घेरा जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में । चुनाव आयोग के साथ ही एसआईआर को लेकर सत्तापक्ष को घेर रहे विपक्ष को आधार कार्ड की जगह अब वोटर आईडी कार्ड से ही सरकारी योजनाओं का लाभ दिए जाने की सरकार की घोषणा के बाद विपक्षी दलों को वोट चोरी विवाद को नया आयाम देने का मौका मिल गया है।

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने यह मौका न गंवाते केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह लल्लन के बयान का हवाला देते हुए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सिर्फ वोट चोरी नहीं - ये हक चोरी है तथा एसआइआर में हटाए गए करोड़ों लोगों को उनके लाभ से वंचित करने की साजिश है और कांग्रेस ऐसा होने नहीं देगी।

कांग्रेस नेता ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के इस बयान कि, अब आधार लाभार्थियों के भुगतान का आधार नहीं रहेगा क्योंकि अब हर गली में आधार बनाने वाले हैं और पांच मिनट में कोई भी आधार बनवा लेता है, इसलिए अब वोटर आइडी के इपिक नंबर और बायोमेट्रिक्स से ही लाभ दिया जाएगा, का वीडियो एक्स पर पोस्ट करते हुए सरकार पर यह निशाना साधा।

राहुल गांधी ने इस पोस्ट में कहा साजिश बहुत गहरी है, इत्मीनान से समझिए। एसआईआर के नाम पर करोड़ों नाम वोटर लिस्ट से काटे जा रहे हैं। रोका नहीं गया तो और भी काटे जाएंगे।

ज्यादातर नाम किनके? जो भाजपा के खिलाफ आक्रोश में हैं। एसआईआर को लोकतंत्र पर कब्जे का प्रयास बताते हुए राहुल गांधी ने कहा नाम कटने के बाद देखते ही देखते आप एक हाइजैक लोकतंत्र के अदृश्य नागरिक बन जाएंगे जहां जनता सरकार नहीं चुनेगी, सरकार अपनी जनता चुनेगी।

आज पंचायती राज की योजनाएं। कल राशन? पेंशन?

मनरेगा? आवास? छात्रवृत्ति?

आरक्षण? यह चुनाव जीतने की राजनीति नहीं, चुनाव चोरी का इंतजाम और सत्ता में बने रहने का स्थायी बंदोबस्त है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

एक वोट से जीत को चुनौती: तमिलनाडु में DMK नेता की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

राजनीति • अखिल भारतीय

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद सीमांकन की कवायद शुरू, आशाबाड़ी के पास अवैध कब्जे की जांच तेज

राजनीति • अखिल भारतीय

क्या आप हाईवे टोल प्लाजा के पास रहते हैं? जानिए FASTag एनुअल पास से जुड़ा नया नियम

राजनीति • अखिल भारतीय

चुनाव आयोग में किसे रिपोर्ट करेंगी DG IT सीमा खन्ना? सिर्फ अफसर बदला या पूरी व्यवस्था, समझें पूरा गणित

राजनीति • अखिल भारतीय

7 राज्यों में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से छूटे मतदाताओं को मिलेगा नाम जुड़वाने का मौका, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

राजनीति • अखिल भारतीय

'माफी दिल से मांगी है या सिर्फ कागज पर', CJI के खिलाफ टिप्पणी पर SC ने केरलम कांग्रेस से मांगा जवाब

राजनीति • अखिल भारतीय

'उम्मीद है कि आप मौसम का आनंद ले रहे होंगे। ', दिल्ली में वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट का तंज

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल