शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 11:32 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
राजनीति अखिल भारतीय 16,444 व्यूज

एक वोट से जीत को चुनौती: तमिलनाडु में DMK नेता की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

DARSH NEWS डेस्क • 06 Nov 2026, 10:03 PM IST
एक वोट से जीत को चुनौती: तमिलनाडु में DMK नेता की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट डीएमके नेता के. आर. पेरियाकरुप्पन की याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें उन्होंने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में एक वोट से हुई जीत को चुनौती दी है।

सुप्रीम कोर्ट डीएमके नेता की याचिका पर सुनवाई को सहमत जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को डीएमके नेता के. आर.

पेरियाकरुप्पन की उस याचिका पर सुनवाई करने के लिए सहमत हो गया, जिसमें उन्होंने अप्रैल में हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके उम्मीदवार आर. श्रीनिवासा सेतुपति की एक वोट से हुई जीत को चुनौती दी है। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की बेंच ने पेरियाकरुप्पन की अपील को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है।

पेरियाकरुप्पन ने मद्रास हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें सेतुपति की जीत के खिलाफ उनकी चुनाव याचिका को खारिज कर दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने सेतुपति सहित प्रतिवादियों से छह सप्ताह के भीतर जवाबी हलफनामे दाखिल करने को कहा। न्यायालय ने निर्देश दिया कि इस दौरान चुनाव से जुड़े सभी संबंधित रिकार्ड सुरक्षित रखे जाएं।

डीएमके नेता की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अमित आनंद तिवारी ने बताया कि चुनाव परिणाम चार मई को घोषित किए गए थे, जिसमें पेरियाकरुप्पन एक वोट के अंतर से हार गए थे। हाई कोर्ट ने 28 सितंबर को पेरियाकरुप्पन की चुनाव याचिका खारिज कर दी थी। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

'क्या इस षड्यंत्र का रिमोट कंट्रोल राहुल गांधी के हाथ में है?', इरफान अंसारी के बयान पर भड़के नितिन नवीन

राजनीति • अखिल भारतीय

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद सीमांकन की कवायद शुरू, आशाबाड़ी के पास अवैध कब्जे की जांच तेज

राजनीति • अखिल भारतीय

क्या आप हाईवे टोल प्लाजा के पास रहते हैं? जानिए FASTag एनुअल पास से जुड़ा नया नियम

राजनीति • अखिल भारतीय

चुनाव आयोग में किसे रिपोर्ट करेंगी DG IT सीमा खन्ना? सिर्फ अफसर बदला या पूरी व्यवस्था, समझें पूरा गणित

राजनीति • अखिल भारतीय

'वोट चोरी के बाद अब हक चोरी की तैयारी', योजनाओं को आधार की जगह वोटर आईडी से जोड़ने पर राहुल गांधी ने जताई आपत्ति

राजनीति • अखिल भारतीय

7 राज्यों में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से छूटे मतदाताओं को मिलेगा नाम जुड़वाने का मौका, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

राजनीति • अखिल भारतीय

'माफी दिल से मांगी है या सिर्फ कागज पर', CJI के खिलाफ टिप्पणी पर SC ने केरलम कांग्रेस से मांगा जवाब

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल