शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 08:26 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
राजनीति अखिल भारतीय 4,385 व्यूज

7 राज्यों में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से छूटे मतदाताओं को मिलेगा नाम जुड़वाने का मौका, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

DARSH NEWS डेस्क • 06 Nov 2026, 06:58 PM IST
7 राज्यों में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से छूटे मतदाताओं को मिलेगा नाम जुड़वाने का मौका, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

निर्वाचन आयोग ने छूटे मतदाताओं को अंतिम मौका दिया। ASDD श्रेणी के मतदाता फाइनल लिस्ट में नाम जुड़वा सकेंगे। फर्जी नामांकन रोकने के लिए सख्त निगरानी तंत्र बनेगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने सात राज्यों में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से छूटे मतदाताओं को एक और बड़ा मौका दिया है। इसके तहत जिन मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट लिस्ट में शामिल नहीं हो पाए हैं, वे अब फाइनल वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वा सकेंगे।

यह निर्देश उन मतदाताओं के लिए है जिन्हें गणना फॉर्म तो जारी किए गए थे, लेकिन 'गैर-हाजिर, स्थानांतरित, मृत या डुप्लीकेट (ASDD) श्रेणी में आने के कारण उनके नाम ड्राफ्ट सूची से बाहर हो गए थे। यह नियम दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, झारखंड, तेलंगाना और नगालैंड राज्यों में लागू होगा।

मामले में चुनाव आयोग ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे एक सख्त निगरानी तंत्र तैयार करें, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि किसी भी योग्य मतदाता का नाम फाइनल सूची से न छूटे और साथ ही फर्जी या दोहरे नामांकन को रोका जा सके। दूसरी ओर अगर कोई ऐसा मतदाता जिसे ASDD श्रेणी में रखा गया था और उसका नाम ड्राफ्ट लिस्ट में नहीं है, लेकिन उसने राज्य के भीतर ही अपना पता बदल लिया है, तो उसे फॉर्म-8 भरने की जरूरत नहीं है।

ऐसे मतदाताओं को नए पते और विधानसभा क्षेत्र की जानकारी देते हुए 'एनेक्जर-सी' के साथ गणना फॉर्म जमा करना होगा। इसके साथ ही आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन मतदाताओं ने SIR प्रक्रिया के दौरान नए नामांकन के लिए पहले ही फॉर्म-6 जमा कर दिया है, उन्हें दोबारा गणना फॉर्म या बयान देने की आवश्यकता नहीं है।

उनके आवेदनों पर आयोग के नियमों के तहत ही विचार किया जाएगा। इतना ही नहीं BLOs राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (BLAs) के साथ मिलकर प्रभावित मतदाताओं से संपर्क करेंगे। इसके तहत घर-घर जाकर पूछताछ, पड़ोसियों और आरडब्ल्यूए (RWA) से जानकारी लेने के साथ-साथ फोन कॉल के जरिए भी संपर्क साधा जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

'माफी दिल से मांगी है या सिर्फ कागज पर', CJI के खिलाफ टिप्पणी पर SC ने केरलम कांग्रेस से मांगा जवाब

राजनीति • अखिल भारतीय

'उम्मीद है कि आप मौसम का आनंद ले रहे होंगे। ', दिल्ली में वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट का तंज

राजनीति • अखिल भारतीय

'भारत के मेयरों के पास शक्ति नहीं', नित्या रमन की तारीफ कर शशि थरूर ने कसा तंज

राजनीति • अखिल भारतीय

तमिलनाडु में गरमाई राजनीति: 'विजय सरकार' के फैसलों से आहत हो रही हैं हिंदू भावनाएं? दखल का आरोप

राजनीति • अखिल भारतीय

फ्री नहीं रही ब्लिंकिट एंबुलेंस सर्विस, अब इन सेवाओं के लिए देनी होगी ₹2500 फीस

राजनीति • अखिल भारतीय

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, एनर्जी स्टोरेज के लिए 14500 करोड़ रुपये की VGF योजना को मिली मंजूरी

राजनीति • अखिल भारतीय

IT प्रमुख सीमा खन्ना की रिपोर्टिंग अथॉरिटी में कोई बदलाव नहीं, चुनावी सॉफ्टवेयर विवाद पर ECI ने साफ किया रुख

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल