रविवार, 08 नवंबर 2026 04:29 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
राजनीति अखिल भारतीय 18,427 व्यूज

कर्नाटक में गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने नेता विपक्ष नारायणस्वामी के घर भेजे चाकू, भाजपा ने पुलिस से की शिकायत

DARSH NEWS डेस्क • 08 Nov 2026, 02:20 AM IST
कर्नाटक में गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने नेता विपक्ष नारायणस्वामी के घर भेजे चाकू, भाजपा ने पुलिस से की शिकायत

कांग्रेस ने नेता विपक्ष नारायणस्वामी के घर भेजे चाकू (फोटो- एक्स) एनएसयूआइ पर क्विक-कॉमर्स प्लेटफार्म से नारायणस्वामी के घर पर हथियार मंगाने का आरोप विजयेंद्र और आर. अशोक समेत भाजपा नेताओं ने पुलिस आयुक्त से मिलकर कार्रवाई की मांग की । कर्नाटक में भाजपा ने विधान परिषद में विपक्ष के नेता चालवाड़ी नारायणस्वामी के आवास पर चाकू और खंजर भेजने की कथित कोशिश को लेकर कांग्रेस से जुड़े छात्र संगठन एनएसयूआइ पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

भाजपा नेताओं का दावा है कि संगठन के 8-10 कार्यकर्ताओं ने क्विक-कामर्स प्लेटफार्म के जरिये चाकू, खंजर और अन्य घातक वस्तुएं मंगाईं और फिर नारायणस्वामी के घर के बाहर पहुंचकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। पार्टी ने शनिवार को बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह से मिलकर इस मामले में शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र, विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक, नारायणस्वामी और पार्टी के कुछ विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त को शिकायत सौंपी। इसमें आरोप लगाया गया है कि एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं ने कई मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर घातक सामान मंगाया।

इसके बाद वे नारायणस्वामी के आवास के पास पहुंचे और घर के मुख्य द्वार को घेर लिया। भाजपा का कहना है कि इस घटनाक्रम से वहां भय और धमकी का माहौल पैदा हुआ। भाजपा नेताओं ने इस कथित घटना को 'गुंडा संस्कृति' करार देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर इसे बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

शिकायत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बीके हरिप्रसाद, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और गृह मंत्री प्रियांक खरगे का भी उल्लेख किया गया है। इसके अलावा कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव मनोहर और उनके सहयोगियों पर नारायणस्वामी के आवास के बाहर बार-बार प्रदर्शन करने का आरोप लगाया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

'इन बिहारियों को कुछ आता नहीं है', भाजपा अध्यक्ष के बयान पर कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल

राजनीति • अखिल भारतीय

'अगर संजय गांधी पर होता नियंत्रण, तो रोका जा सकता था नुकसान'; इमरजेंसी को लेकर बोलीं सोनिया गांधी

राजनीति • Ayodhya

'ढांचा ढहा तो मैं रो पड़ी थी', बाबरी मस्जिद ध्वंस पर सोनिया गांधी का बयान; बीजेपी ने साधा निशाना

राजनीति • अखिल भारतीय

दिल्ली के मुस्तफाबाद में फर्जी तरीके से काटे गए 36 मतदाताओं के नाम, तीन जीवित लोगों को बताया मृत

राजनीति • अखिल भारतीय

गांधी परिवार से बाहर क्यों नहीं निकल पा रही कांग्रेस? सोनिया ने नेपोटिज्म के आरोप पर दिया जवाब

राजनीति • Ayodhya

'हार के डर से चुनाव आते ही याद आए भगवान श्रीराम'; अखिलेश के अयोध्या दौरे पर VHP का निशाना

राजनीति • अखिल भारतीय

'इटैलियन चश्मा उतारिए और भारत की तरक्की देखिए', सोनिया गांधी पर भाजपा का पलटवार

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल