विहिप प्रवक्ता विनोद बंसल ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के संभावित अयोध्या दौरे को आगामी यूपी विधानसभा चुनाव से प्रेरित राजनीतिक स्टंट बताया है। विहिप ने अखिलेश के अयोध्या दौरे को बताया राजनीतिक स्टंट जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में । विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने सपा प्रमुख के संभावित अयोध्या दौरे को आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से प्रेरित राजनीतिक स्टंट करार दिया है।
उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख का यह कदम वास्तविक आस्था के बजाय जनता और अपने पारंपरिक मतदाता वर्ग की प्रतिक्रिया भांपने तथा मीडिया में बने रहने की एक सोची-समझी रणनीति है। बंसल ने कहा कि चुनाव आते ही विपक्षी नेताओं को भगवान श्रीराम की याद आने लगी है, क्योंकि उन्हें अपनी निश्चित हार का आभास हो चुका है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अन्य विपक्षी नेता भी अयोध्या का रुख कर सकते हैं। विहिप प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि रामनगरी आने से पूर्व ऐसे नेताओं को सनातन धर्म, श्री रामचरितमानस और राम भक्तों पर अतीत में हुए प्रहारों के लिए सार्वजनिक रूप से क्षमा याचना करनी चाहिए।
साथ ही, हिंदू समाज में जातिगत विभाजन न करने, तीर्थ स्थलों के विकास में बाधा न बनने और देश विरोधी शक्तियों को संरक्षण न देने का संकल्प लेना चाहिए। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं