रविवार, 08 नवंबर 2026 07:30 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
राजनीति अखिल भारतीय 5,084 व्यूज

कांग्रेस को मिले चंदे में 75 फीसदी की भारी गिरावट, 3 साल में सबसे कम 131 करोड़ रुपये

DARSH NEWS डेस्क • 08 Nov 2026, 05:37 AM IST
कांग्रेस को मिले चंदे में 75 फीसदी की भारी गिरावट, 3 साल में सबसे कम 131 करोड़ रुपये

कांग्रेस को मिले चंदे में 75 फीसदी की भारी गिरावट (फोटो- ) प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट ने कुल चंदे का 19 प्रतिशत हिस्सा दिया एक करोड़ रुपये या उससे अधिक के सिर्फ नौ योगदानों से 43 करोड़ रुपये आए डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी को 2025-26 में 20,000 रुपये से अधिक के चंदे में भारी गिरावट देखने को मिली है।

पार्टी को इस अवधि में कुल 130. 7 करोड़ रुपये का योगदान मिला, जो 2024-25 के 517. 4 करोड़ रुपये का महज एक-चौथाई है।

यह आंकड़ा पिछले तीन साल में सबसे कम है। चुनाव आयोग को सौंपी गई कांग्रेस की 2025-26 की योगदान रिपोर्ट , प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट ने कुल चंदे का 19 प्रतिशत हिस्सा दिया। पिछले साल 2024-25 में इसी ट्रस्ट का योगदान 41.

8 प्रतिशत था। प्रूडेंट ही एकमात्र इलेक्टोरल ट्रस्ट है, जिसके जरिए मुख्य रूप से कॉरपोरेट चंदा कांग्रेस तक पहुंचा। इस बार ट्रस्ट ने पार्टी को 25 करोड़ रुपये दिए, जो पिछले साल के 216 करोड़ रुपये का महज 11.

5 प्रतिशत है। 2024-25 लोकसभा चुनाव का साल था, इसलिए विपक्षी पार्टी को चंदे में 84 प्रतिशत की बढ़ोतरी स्वाभाविक थी। लेकिन 2025-26 में मिला 130.

7 करोड़ रुपये का चंदा 2023-24 की तुलना में भी करीब 53 प्रतिशत कम है। यह गिरावट तब हुई जब 2025-26 में बिहार विधानसभा चुनाव हुए और अप्रैल 2026 में असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी के चुनावों की तैयारी चल रही थी। प्रमुख योगदानकर्ताओं में प्रूडेंट के अलावा स्टार सीमेंट लिमिटेड (5 करोड़), सज्जन भजनका (4 करोड़), अफनान कंस्ट्रक्शंस (3 करोड़), प्रेम कुमार भजनका (2 करोड़) तथा इप्सम प्रोएडवाइजर्स और एसएमएस बिल्डर्स (प्रत्येक 1 करोड़) शामिल हैं।

एक करोड़ रुपये या उससे अधिक के सिर्फ नौ योगदानों से 43 करोड़ रुपये आए, जो कुल चंदे का करीब एक-तिहाई है। वहीं 5 लाख रुपये या उससे कम के 1,321 योगदानों से कुल 37. 2 करोड़ रुपये मिले।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

'इन बिहारियों को कुछ आता नहीं है', भाजपा अध्यक्ष के बयान पर कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल

राजनीति • अखिल भारतीय

कर्नाटक में गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने नेता विपक्ष नारायणस्वामी के घर भेजे चाकू, भाजपा ने पुलिस से की शिकायत

राजनीति • अखिल भारतीय

'अगर संजय गांधी पर होता नियंत्रण, तो रोका जा सकता था नुकसान'; इमरजेंसी को लेकर बोलीं सोनिया गांधी

राजनीति • Ayodhya

'ढांचा ढहा तो मैं रो पड़ी थी', बाबरी मस्जिद ध्वंस पर सोनिया गांधी का बयान; बीजेपी ने साधा निशाना

राजनीति • अखिल भारतीय

दिल्ली के मुस्तफाबाद में फर्जी तरीके से काटे गए 36 मतदाताओं के नाम, तीन जीवित लोगों को बताया मृत

राजनीति • अखिल भारतीय

गांधी परिवार से बाहर क्यों नहीं निकल पा रही कांग्रेस? सोनिया ने नेपोटिज्म के आरोप पर दिया जवाब

राजनीति • Ayodhya

'हार के डर से चुनाव आते ही याद आए भगवान श्रीराम'; अखिलेश के अयोध्या दौरे पर VHP का निशाना

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल