सोमवार, 09 नवंबर 2026 07:19 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
राजनीति अखिल भारतीय 7,339 व्यूज

संसद का नया इतिहास: बिना सत्रावसान के बीते 88 दिन, साल 2008 का पुराना 87 दिनों का रिकॉर्ड टूटा

DARSH NEWS डेस्क • 09 Nov 2026, 06:22 PM IST
संसद का नया इतिहास: बिना सत्रावसान के बीते 88 दिन, साल 2008 का पुराना 87 दिनों का रिकॉर्ड टूटा

संसद का मानसून सत्र बिना सत्रावसान के 88 दिन चला। यह 2008 के 87 दिनों का पिछला रिकॉर्ड तोड़ता है। महिला आरक्षण विधेयक पर बड़े विधायी फैसले की अटकलें तेज।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद से एक नया इतिहास रच रहा है। 13 अगस्त को दोनों सदनों के अनिश्चितकालीन स्थगन के बाद से बिना सत्रावसान के 88 दिन बीत चुके हैं, जिसने साल 2008 के 87 दिनों के पुराने रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया है।

इस अप्रत्याशित निरंतरता ने राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट तेज कर दी है, जो हर किसी को यह सोचने पर मजबूर कर रही है कि आखिर पर्दे के पीछे क्या पक रहा है। सोमवार सुबह तक, न तो लोकसभा और न ही राज्यसभा का औपचारिक रूप से सत्रावसान किया गया था, जिससे मौजूदा सत्र की बैठकें आगे भी बुलाए जाने की संभावना बनी हुई है।

इस असाधारण विलंब के पीछे एक बड़ा सियासी गणित छिपा माना जा रहा है। सबसे बड़ी चर्चा महिला आरक्षण विधेयक से जुड़े उस प्रस्तावित संवैधानिक संशोधन को लेकर है, जिसमें लोकसभा की सीटों को 543 से बढ़ाकर अधिकतम 850 तक करने का प्रविधान है। यदि सरकार इस सत्र के तहत ही कोई विशेष या विस्तारित बैठक बुलाती है, तो इसके लिए मात्र दो दिन का नोटिस पर्याप्त होता है, जबकि नए सत्र के लिए 14 दिनों की आवश्यकता होती है।

अप्रैल के बजट सत्र में ऐसा ही एक संशोधन लोकसभा में जरूरी आंकड़े नहीं जुटा पाया था, जिसके बाद से इस रणनीति पर खास नजर बनी हुई है। संवैधानिक प्रविधानों , अनिश्चितकाल के लिए स्थगन के बाद सत्र को समाप्त करने के लिए कोई निश्चित समय-सीमा तय नहीं की गई है। इसलिए इतने लंबे समय तक सत्रावसान न होना किसी भी प्रकार की असंवैधानिक या प्रक्रियागत अनिमियतता नहीं है।

इतिहास पर नजर डालें तो इससे पहले 2008 में 87 दिन, 1987 में 76 दिन और 1989 में 54 दिन तक सत्र बिना सत्रावसान के रहे थे। बहरहाल, सरकार के इस कदम ने संसद के अल्प सूचना पर फिर से जुटने की संभावनाओं को जीवंत रखा है। देश की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि क्या सरकार इस विस्तारित सत्र के जरिये किसी बड़े विधायी और नीतिगत फैसले को अमली जामा पहनाने का विचार कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

'उन्होंने हमें नक्सली कहा', राहुल गांधी ने पीएम मोदी के बयान पर किया पलटवार; फिर दोहराई डिबेट की चुनौती

राजनीति • अखिल भारतीय

तमिलनाडु में दीवाली पर हिंसा: पुलिसकर्मी समेत 9 लोगों की हत्या पर सियासत तेज; DMK ने विजय सरकार को घेरा

राजनीति • अखिल भारतीय

'खुशियों की ईद', खरगे के बयान पर बीजेपी ने साधा निशाना; लगाया तुष्टीकरण का आरोप

राजनीति • New Delhi

सोनिया और प्रियंका ने पुरानी यादों को किया ताजा, राजीव गांधी के साथ मनाई गई दीवाली को किया याद

राजनीति • अखिल भारतीय

'यह राजनीतिक नहीं, एक निजी किताब है'; संस्मरण रिलीज से पहले बोलीं सोनिया गांधी

राजनीति • अखिल भारतीय

कर्नाटकः कई मतदाताओं के पास मिले दो वोटर ID कार्ड, CEO ने मानी SIR में गड़बड़ी

राजनीति • अखिल भारतीय

'इमरजेंसी लगाना बड़ी भूल थी, इंदिरा गांधी को भी हुआ था इसका अहसास'; अपनी किताब के विमोचन से पहले बोलीं सोनिया गांधी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल