नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और अमेरिकी DEA ने 'ऑपरेशन मॉनसून थंडर' के तहत एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है, जो अमेरिका में नशीली दवाओं की आपूर्ति कर रहा था। NCB और DEA ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया। (फोटो- AI जेनरेटेड) NCB और DEA ने भारत-अमेरिका ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश किया।
'मॉनसून थंडर' ऑपरेशन में 6 आरोपी गिरफ्तार, 4 शहरों में छापेमारी। डिजिटल प्लेटफॉर्म, डाक चैनलों से 5 लाख प्रतिबंधित गोलियों की तस्करी। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और अमेरिकी ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (DEA) ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय अभियान के तहत एक बड़े ड्रग सिंडिकेट के भारतीय केंद्र को ध्वस्त कर दिया है। इस कार्रवाई के से एक ऐसा नेटवर्क बंद हो गया है, जिसके जरिए अमेरिका की सड़कों पर जानलेवा ओपिओइड और साइकोट्रोपिक नशीली दवाओं की सप्लाई की जा रही थी।
मॉनसून थंडर नाम के इस विशेष ऑपरेशन के तहत NCB की टीमों ने 4 नवंबर और 13 नवंबर को हैदराबाद, दिल्ली, कोलकाता और लखनऊ सहित देश के कई शहरों में एक साथ छापेमारी की। इस दौरान इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क से जुड़े छह मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है कि यह सिंडिकेट सीमा पार से काम करते हुए पूरे अमेरिका में खरीदारों को प्रतिबंधित दवाएं पहुंचा रहा था।
जांच के दौरान जब्त किए गए डिजिटल रिकॉर्ड और सबूतों से बड़े पैमाने पर तस्करी का खुलासा हुआ। जांच के दौरान पता चला कि जून 2022 से नवंबर 2026 के बीच इस गिरोह ने अमेरिका में लगभग 3000 पार्सल भेजे, जिनमें करीब 5 लाख प्रतिबंधित गोलियां शामिल थीं। NCB ने अमेरिका भेजी जाने वाली 1,500 से अधिक गोलियों की कई खेपों (कंसाइनमेंट) को ट्रैक किया और इसका इनपुट अमेरिकी एजेंसी DEA के साथ साझा किया, जिसके बाद DEA ने अमेरिका में दो बड़ी खेपों को जब्त कर लिया।
जांचकर्ताओं ने पाया कि भारत में बैठे लोग टेलीग्राम, स्काइप और व्हाट्सएप जैसे एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए ऑर्डर लेते थे। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं