शनिवार, 21 नवंबर 2026 08:53 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
राजनीति अखिल भारतीय 7,833 व्यूज

'आपका अपना कबूलनामा', उद्योग जगत पर PM मोदी के 'भूख' वाले तंज पर राहुल गांधी का पलटवार

DARSH NEWS डेस्क • 20 Nov 2026, 05:54 PM IST
'आपका अपना कबूलनामा', उद्योग जगत पर PM मोदी के 'भूख' वाले तंज पर राहुल गांधी का पलटवार

पीएम मोदी द्वारा उद्योग जगत पर रोजगार और वेतन न बढ़ाने की आलोचना के बाद, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने पलटवार किया। पीएम मोदी ने उद्योग जगत को रोजगार और वेतन न बढ़ाने पर कोसा। राहुल गांधी ने इसे पीएम की आर्थिक नीतियों की विफलता कहा।

कांग्रेस ने सरकार पर छोटे व्यवसायों को कमजोर करने का आरोप लगाया। डिजटल डेस्क, नई दिल्ली। बीते दिन गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान उद्योग जगत की आलोचना की थी।

पीएम मोदी का कहना था कि सरकारी रियायतों के बावजूद उद्योग जगत में ना तो रोजगार बढ़ा है और ना ही कर्मचारियों का वेतन। ऐसे में अब इसी आलोचना को आधार बनाकर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर पलटवार किया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर अपनी सरकार की आर्थिक नाकामियों का ठीकरा उद्योगपतियों पर फोड़ने का आरोप लगाया।

दोनों नेताओं ने कहा कि सरकार की नीतियों ने छोटे कारोबारों को कमजोर किया, एकाधिकार को बढ़ावा दिया और रोजगार पैदा करने में विफल रहीं। गुरुवार को नई दिल्ली में फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) के सालाना कार्यक्रम में पीएम मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उद्योगपतियों की आलोचना दरअसल खुद की सरकार की नाकामियों को स्वीकार करना है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में राहुल ने लिखा कि मोदी जी, ये उन पर आरोप नहीं हैं, ये आपका खुद का कबूलनामा है। सरकारी रियायतों को लेकर उद्योग जगत की भूख वाले पीएम के बयान को उन्हीं पर पलटते हुए राहुल ने कहा कि देश जानता है कि इस स्थिति के लिए असली जिम्मेदार कौन है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

'उन्हें भू-राजनीति की समझ नहीं': भाजपा ने राहुल गांधी को घेरा, कहा- वे लगातार पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं

राजनीति • अखिल भारतीय

'न्यायपालिका इंदिरा गांधी की गुलाम बनी रही', 20वें संविधान संशोधन को याद करते हुए निशिकांत दुबे का कांग्रेस पर बड़ा हमला

राजनीति • अखिल भारतीय

'न्यायपालिका इंदिरा गांधी की गुलाम बनी रही', 20वें संविधान संशोधन पर निशिकांत दुबे का बड़ा हमला

राजनीति • अखिल भारतीय

'भारत में मतदाता सूची से छेड़छाड़ नहीं', विदेश मंत्रालय ने कहा- धर्म के आधार पर भारत में नहीं होता है कोई भेदभाव

राजनीति • अखिल भारतीय

'मोदी के 25 साल के सेवाभाव और समर्पण ने उन्हें सबसे अलग बनाया', पीएम मोदी के 25 साल के नेतृत्व पर बोले भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन

राजनीति • अखिल भारतीय

परिसीमन पर संसद में फिर टकराव के आसार, कांग्रेस का दावा- DMK और NCP-SP समेत विपक्षी गठबंधन एकजुट

राजनीति • अखिल भारतीय

US भेजी जा रही नशीली दवाओं के सिंडिकेट का भंडाफोड़, चार राज्यों से 6 आरोपी गिरफ्तार; NCB का एक्शन

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल