शनिवार, 21 नवंबर 2026 08:53 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
राजनीति अखिल भारतीय 16,663 व्यूज

'भारत में मतदाता सूची से छेड़छाड़ नहीं', विदेश मंत्रालय ने कहा- धर्म के आधार पर भारत में नहीं होता है कोई भेदभाव

DARSH NEWS डेस्क • 21 Nov 2026, 02:00 AM IST
'भारत में मतदाता सूची से छेड़छाड़ नहीं', विदेश मंत्रालय ने कहा- धर्म के आधार पर भारत में नहीं होता है कोई भेदभाव

भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस कोरे दावे पर कहा कि मतदाता सूची से छेड़छाड़ नहीं की जा रही है। यूएससीआईआरएफ न केवल पक्षपाती है, बल्कि उसका एजेंडा पूरी तरह राजनीति प्रेरित है। भारत में धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होता है।

विदेश मंत्रालय ने कहा- धर्म के आधार पर भारत में नहीं होता है कोई भेदभाव (सांकेतिक तस्वीर) मंत्रालय ने कहा- धर्म के आधार पर भारत में नहीं होता है कोई भेदभाव अमेरिकी आयोग के मतदाता सूची से छेड़छाड़ के दावे को किया खारिज रॉयटर, नई दिल्ली। अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (यूएससीआईआरएफ) का भारत को लेकर एक बार फिर पक्षपाती रवैया सामने आया है।

उसने बेबुनियाद आरोप लगाया है कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत करोड़ों मुसलमानों को वोटर लिस्ट से बाहर किया जा रहा है। जबकि भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस कोरे दावे पर कहा कि मतदाता सूची से छेड़छाड़ नहीं की जा रही है। यूएससीआईआरएफ न केवल पक्षपाती है, बल्कि उसका एजेंडा पूरी तरह राजनीति प्रेरित है।

भारत में धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को मीडिया ब्रीफिंग में यूएससीआइआरएफ को पक्षपाती बताया और ऐसे कोरे दावे को खारिज करते हुए कहा कि यह देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप है। यूएससीआइआरएफ के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर जायसवाल ने कहा, 'हम इसे (यूएससीआइआरएफ) स्पष्ट रूप से राजनीतिक एजेंडे वाला पक्षपाती संगठन मानते हैं।

मुझे नहीं लगता कि इतने पूर्वाग्रह से ग्रस्त संगठन को गंभीरता से लेने की जरूरत है। ' इससे पहले यूएससीआइआरएफ के अध्यक्ष आसिफ महमूद ने एक बयान में कहा, 'भारत सरकार मुसलमान नागरिकों को मतदाता सूची से हटाकर और उन्हें विदेशी बताकर देश से बाहर कर रही है। ' भारत में एसआइआर के दौरान करीब 13 करोड़ नाम हटाए गए।

यह संख्या मेक्सिको की आबादी के लगभग बराबर है। देश के इतिहास में मतदाताओं के नाम हटाने की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है। चुनाव आयोग ने स्पष्ट रूप से कहा है कि मतदाता सूची से कई जगहों पर वोटर कार्ड बनवाने वाले, मृत लोगों, स्थान बदल चुके और अन्य अपात्र मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं।

गलती से सूची से बाहर किए गए लोग अपील कर सकते हैं। बता दें कि यूएससीआईआरएफ कुछ दिन पहले भी भारत को लेकर ऐसी आधारहीन बातें की थीं। उसने दावा किया था कि हाल के दिनों में भारत में कई गुरुद्वारों पर हमले हुए हैं और धार्मिक नेताओं को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हुई है।

जबकि इस आयोग ने अपने ही देश अमेरिका में मंदिरों और गुरुद्वारों पर होने वाले हमलों को लगातार नजरअंदाज किया है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

'उन्हें भू-राजनीति की समझ नहीं': भाजपा ने राहुल गांधी को घेरा, कहा- वे लगातार पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं

राजनीति • अखिल भारतीय

'न्यायपालिका इंदिरा गांधी की गुलाम बनी रही', 20वें संविधान संशोधन को याद करते हुए निशिकांत दुबे का कांग्रेस पर बड़ा हमला

राजनीति • अखिल भारतीय

'न्यायपालिका इंदिरा गांधी की गुलाम बनी रही', 20वें संविधान संशोधन पर निशिकांत दुबे का बड़ा हमला

राजनीति • अखिल भारतीय

'मोदी के 25 साल के सेवाभाव और समर्पण ने उन्हें सबसे अलग बनाया', पीएम मोदी के 25 साल के नेतृत्व पर बोले भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन

राजनीति • अखिल भारतीय

परिसीमन पर संसद में फिर टकराव के आसार, कांग्रेस का दावा- DMK और NCP-SP समेत विपक्षी गठबंधन एकजुट

राजनीति • अखिल भारतीय

'आपका अपना कबूलनामा', उद्योग जगत पर PM मोदी के 'भूख' वाले तंज पर राहुल गांधी का पलटवार

राजनीति • अखिल भारतीय

US भेजी जा रही नशीली दवाओं के सिंडिकेट का भंडाफोड़, चार राज्यों से 6 आरोपी गिरफ्तार; NCB का एक्शन

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल