ECI-SIR-Update: सड़क से लेकर संसद तक, आयोग से लेकर अदालत तक, हाल के दिनों में जिस एक बात को लेकर सबसे ज़्यादा हाय-तौबा मची है वो है - SIR यानी कि मतदाता सूची का विशेष गहण पुनरीक्षण। सरकार का समर्थन, आयोग की सफाई, विपक्ष का हमलावर रुख और सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप कुल मिलाकर SIR की कोई न कोई खबर हर दिन सुर्खियों में रहती है।
ताजा मामला है, चुनाव आयोग के नए दिशा-निर्देश का जिससे 7 राज्यों के उन मतदाताओं को राहत मिलेगी जो वास्तव में वैध मतदाता है लेकिन SIR में उनका नाम किसी कारणवश कट गया था। अगर आपका नाम भी हाल ही में जारी हुई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से गायब हो गया है और आपको 'Absent' (अनुपस्थित), 'Shifted' (स्थानांतरित), 'Dead' (मृत) या 'Duplicate' (डुप्लीकेट) श्रेणी में डाल दिया गया है, तो यह खबर आपके लिए राहत भरी है।
चुनाव आयोग (ECI) ने एक अहम फैसला लेते हुए ऐसे सभी मतदाताओं को अपनी नागरिक और लोकतांत्रिक पहचान बचाने का एक और मौका देने का ऐलान किया है। विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) अभियान के तहत देश के 7 प्रमुख राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में यह विशेष राहत दी गई है।
निर्वाचन आयोग के ताजा निर्देशों का सीधा फायदा निम्नलिखित 7 राज्यों और क्षेत्रों के उन मतदाताओं को मिलेगा, जिनके गणना फॉर्म (Enumeration Forms) किन्हीं कारणों से वापस नहीं मिल पाए थे और उन्हें सूची से बाहर कर दिया गया था 1. दिल्ली 2. महाराष्ट्र 3.
हरियाणा 4. आंध्र प्रदेश 5. झारखंड 6.
तेलंगाना 7. नागालैंड स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान, जब बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर सर्वे कर रहे थे, तो कई मतदाता अपने पते पर नहीं मिले या उनके दस्तावेज पूरे नहीं थे। ऐसे मतदाताओं को एएसडीडी (ASDD - Absent, Shifted, Dead, Duplicate) श्रेणी में रखकर ड्राफ्ट रोल से बाहर कर दिया गया था।
अब ECI ने स्पष्ट किया है कि प्रशासनिक स्तर पर एक मजबूत निगरानी तंत्र (Monitoring Mechanism) बनाया जाएगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि किसी भी वैध और पात्र मतदाता को मतदान के अधिकार से वंचित न होना पड़े। साथ ही, यह भी ध्यान रखा जाएगा कि कोई फर्जी या दोहरा नामांकन सूची में न घुस सके।
यदि आपका या आपके किसी परिचित का नाम इस प्रक्रिया के दौरान सूची से कट गया है, तो आप इन आसान चरणों का पालन कर सकते हैं ऑनलाइन पोर्टल या ऐप: मतदाता निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट या ECINET ऐप के माध्यम से अपने पुराने ईपिक (EPIC) नंबर का उपयोग करके गणना फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं और उसे भर सकते हैं।
बूथ लेवल अधिकारियों से संपर्क: स्थानीय स्तर पर लगाए जा रहे विशेष शिविरों और BLO के जरिए नए सिरे से फॉर्म भरकर जमा किए जा सकते हैं। जरूरी दस्तावेज: सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्वीकार किए गए फॉर्मों को अंतिम मतदाता सूची (Final Electoral Roll) में शामिल करने के लिए अलग से सुरक्षित रखा जाएगा।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं