शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 06:51 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
स्पेशल अखिल भारतीय 19,673 व्यूज

Ramayana में रावण की मां कैकसी बनीं ये दिग्गज एक्ट्रेस, 200 फिल्मों में कर चुकीं काम, 2 बार जीता नेशनल अवॉर्ड

DARSH NEWS डेस्क • 06 Nov 2026, 05:50 PM IST
Ramayana में रावण की मां कैकसी बनीं ये दिग्गज एक्ट्रेस, 200 फिल्मों में कर चुकीं काम, 2 बार जीता नेशनल अवॉर्ड

Ramayana Shobana Chandrakumar: नितेश तिवारी की फिल्म रामायण अपनी भव्यता और दमदार कलाकारों के अभिनय को लेकर लगातार सुर्खियों में है। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी जैसे स्टार्स से सजी इस फिल्म में कई ऐसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं, जिनका अभिनय का अनुभव दशकों पुराना है।

इन्हीं में से एक नाम दिग्गज मलयालम एक्ट्रेस शोभना का है। फिल्म में उन्होंने कैकसी का किरदार निभाया है, जो रावण की मां हैं। भले ही ये भूमिका कहानी के कुछ हिस्सों में दिखाई देती है लेकिन शोभना ने अपने अभिनय से दर्शकों का ध्यान खींचा है।

आइए जानते हैं कौन हैं शोभना चंद्रकुमार और कैसा रहा है उनका फिल्मी सफर। 'रामायण' में कैकसी के किरदार में दिखीं शोभना चंद्रकुमार 'रामायण' में यश ने रावण की भूमिका निभाई है जबकि शोभना चंद्रकुमार उनकी मां कैकसी के किरदार में नजर आ रही हैं। रामायण की कथा में कैकसी का स्थान अहम है क्योंकि वह रावण के साथ-साथ कुंभकर्ण, विभीषण और शूर्पणखा की भी मां हैं।

लंका के शाही परिवार और रावण के व्यक्तित्व को समझने के लिहाज से उनका किरदार खास महत्व रखता है। कौन हैं शोभना चंद्रकुमार? -'रामायण' पर आधारित कई पुराने धारावाहिकों और फिल्मों में कैकसी के किरदार को उतनी प्रमुखता नहीं मिली, जितनी अन्य पात्रों को दी गई।

ऐसे में इस फिल्म में उनके चरित्र को जगह मिलना और शोभना चंद्रकुमार जैसी अनुभवी एक्ट्रेस का इसे निभाना दर्शकों के लिए दिलचस्प है। शोभना चंद्रकुमार पिल्लई दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेसेस में शामिल हैं। उन्होंने कम उम्र में ही अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया था।

खासतौर पर मलयालम फिल्मों में उनके काम को खूब सराहा गया है। अपने लंबे करियर में उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए और अपनी दमदार अदाकारी से खास पहचान बनाई। शोभना चंद्रकुमार को उनके अभिनय के लिए दो बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

साल 1993 की मलयालम फिल्म मणिचित्रथाझु में गंगा के किरदार के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। इसके बाद इंग्लिश फिल्म मित्र, माय फ्रेंड (2001) में उनके अभिनय को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली और उन्हें एक बार फिर सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस का पुरस्कार दिया गया।

शोभना चंद्रकुमार का फिल्मी सफर चार दशकों से भी ज्यादा लंबा है। इस दौरान वह 200 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी हैं। मलयालम के अलावा उन्होंने तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी सिनेमा में भी अपनी प्रतिभा दिखाई है।

हाल के वर्षों में वह प्रभास स्टारर साइंस-फिक्शन फिल्म कल्कि 2898 एडी में भी नजर आई थीं। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया है। साल 2006 में उन्हें पद्म श्री और 2025 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

ये पुरस्कार उनके अभिनय के साथ-साथ भारतीय कला और संस्कृति के क्षेत्र में उनके योगदान को भी रेखांकित करते हैं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bihar News: सीएम सम्राट की पहल से बिहार में गाद प्रबंधन को नई दिशा, सड़क निर्माण में होगा इस्तेमाल

स्पेशल • अखिल भारतीय

बिहार में पंचायत सरकार भवनों पर लगेंगे 20 किलोवाट के सोलर पैनल, CM सम्राट चौधरी ने दिए निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

स्पेशल • अखिल भारतीय

कौन हैं अभय अरोड़ा? 'रामायण' में बने रणबीर कपूर के बॉडी डबल, 'धुरंधर' से भी जुड़ा है कनेक्शन

स्पेशल • अखिल भारतीय

बिहार में दीपावली और छठ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश, 16 हजार प्रशिक्षु पुलिसकर्मी होंगे तैनात: CM सम्राट

स्पेशल • अखिल भारतीय

Cyclone Murasu: चक्रवात मुरासू का कहर, आंध्र प्रदेश में मिली तमिलनाडु के 7 मछुआरों की लाश, 2 की तलाश तेज

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bengaluru: Indushekhar कौन है? पत्नी समेत ससुराल के 7 लोगों की हत्या की, लाशों को कहां-कहां ठिकाने लगाया?

स्पेशल • अखिल भारतीय

अदाणी ग्रुप का बड़ा दांव: यूरोप की दूसरी सबसे बड़ी लिक्विड स्टोरेज कंपनी इवोस का किया सौदा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल