Bengaluru Mass Murder Case: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में घरेलू विवाद से जुड़ा एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। पुलिस ने कैब ड्राइवर इंदुशेखर को अपनी पत्नी और ससुराल के छह अन्य सदस्यों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। मृतकों में एक सात साल का बच्चा भी शामिल है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कथित तौर पर दो दिनों के भीतर अलग-अलग लोगों की हत्या की और शवों को नंदी हिल्स तथा तटीय कर्नाटक के चारमाडी घाट समेत अलग-अलग जगहों पर फेंका। मामले का खुलासा तब हुआ, जब परिवार की एक महिला ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब शवों की तलाश, हत्या की वजह और संभावित सहयोगियों की भूमिका की जांच कर रही है।
7 लोगों की हत्या का आरोप, 5 पॉइंट में समझिए पूरा मामला। Who Is Indushekhar: कौन है इंदुशेखर, जिस पर लगा सामूहिक हत्याकांड का आरोप? इंदुशेखर बेंगलुरु में कैब ड्राइवर के तौर पर काम करता था।
पुलिस के मुताबिक, वह अपनी पत्नी सुनीता के साथ अक्सर होने वाले घरेलू विवादों से परेशान था। दोनों की शादी करीब 20 साल पहले हुई थी। जांच में सामने आया कि सुनीता का अपने मायके वालों से करीबी रिश्ता था।
वह अपनी मां और भाइयों से मिलने उनके घर आती-जाती रहती थी। पुलिस का दावा है कि इंदुशेखर इस बात से नाराज था और उसने सुनीता के मायके जाने पर रोक लगाने की कोशिश भी की थी। पुलिस , आरोपी अपनी निजी जिंदगी की परेशानियों के लिए पत्नी के परिवार को जिम्मेदार मानने लगा था।
शुरुआती जांच में इसी पारिवारिक तनाव को हत्याकांड की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, हत्या के पीछे की पूरी वजह का पता विस्तृत पूछताछ के बाद ही चलेगा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वारदात राजाजीनगर थाना क्षेत्र में भाष्यम सर्कल के पास 59वें क्रॉस स्थित एक रिहायशी इलाके में हुई।
आरोप है कि इंदुशेखर ने सबसे पहले अपनी पत्नी सुनीता की हत्या की। इसके लिए उसने कथित तौर पर पीसने वाले पत्थर का इस्तेमाल किया। इसके बाद शव को कपड़े में लपेटकर नंदी हिल्स के पास फेंक दिया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने सुनीता का मोबाइल फोन बंद कर दिया और आसपास के लोगों को बताया कि वह यात्रा पर गई है। जांच एजेंसियों को संदेह है कि ऐसा करके उसने पत्नी की गुमशुदगी को लेकर तत्काल शक पैदा होने से रोकने की कोशिश की। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, कथित तौर पर अगले दिन इंदुशेखर ने अपने साले शिवकुमार और शंकर को पार्टी के बहाने घर बुलाया।
आरोप है कि उसने दोनों की हत्या कर दी। इसके बाद शिवकुमार की पत्नी दिव्या, शंकर की पत्नी नलिनी, सास रूपवती और सात वर्षीय पुनीत की भी हत्या किए जाने का आरोप है। इस तरह पुलिस , मृतकों की कुल संख्या 7 है।
इनमें आरोपी की पत्नी, उसकी सास, दो साले, दोनों की पत्नियां और एक बच्चा शामिल हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात किस क्रम में हुई, सभी हत्याओं में एक ही तरीके का इस्तेमाल किया गया या नहीं और क्या किसी अन्य व्यक्ति ने आरोपी की मदद की थी। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं