शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 06:20 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
स्पेशल अखिल भारतीय 17,339 व्यूज

कौन हैं अभय अरोड़ा? 'रामायण' में बने रणबीर कपूर के बॉडी डबल, 'धुरंधर' से भी जुड़ा है कनेक्शन

DARSH NEWS डेस्क • 06 Nov 2026, 05:25 PM IST
कौन हैं अभय अरोड़ा? 'रामायण' में बने रणबीर कपूर के बॉडी डबल, 'धुरंधर' से भी जुड़ा है कनेक्शन

Who is Abhay Arora: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' रिलीज के बाद से ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर इस फिल्म को कहानी, कलाकारों की अदाकारी और भव्य विजुअल्स के लिए सराहना मिल रही है। फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान राम के साथ-साथ भगवान परशुराम की भूमिका भी निभाई है।

ऐसे में एक खास सीक्वेंस में दोनों किरदारों को एक साथ पर्दे पर देखकर दर्शकों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर ये सीन कैसे शूट किया गया। रणबीर कपूर के बॉडी डबल बने अभय अरोड़ा अब इस सीक्वेंस से जुड़े एक ऐसे कलाकार का नाम सामने आया है, जिसने रणबीर कपूर के बॉडी डबल के तौर पर काम किया है।

ये एक्टर अभय अरोड़ा हैं, जो इससे पहले फिल्म 'धुरंधर' में भी नजर आ चुके हैं। राम और परशुराम के सीन में अभय अरोड़ा की अहम भूमिका -रामायण में भगवान राम और भगवान परशुराम के बीच एक अहम सीन दिखाया गया है। दोनों किरदार रणबीर कपूर ने निभाए हैं, इसलिए इस सीन को फिल्माने के लिए तकनीक के साथ बॉडी डबल की भी मदद ली गई।

इस दौरान अभय अरोड़ा ने रणबीर कपूर के बॉडी डबल की जिम्मेदारी संभाली। फिल्म में भले ही दर्शकों का ध्यान रणबीर कपूर के दोनों किरदारों पर हो लेकिन इस तरह के सीन्स को वास्तविक रूप देने में पर्दे के पीछे काम करने वाले कलाकारों की भी अहम भूमिका होती है। अभय अरोड़ा का इस बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना उनके करियर के लिए भी खास अनुभव रहा।

अभय अरोड़ा जयपुर के रहने वाले एक्टर हैं और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वह इससे पहले रणवीर सिंह की फिल्म फ्रेंचाइजी धुरंधर का हिस्सा रह चुके हैं। इस फ्रेंचाइजी में उन्होंने यासिर अराफात का किरदार निभाया था, जिसके जरिए उन्हें दर्शकों के बीच पहचान मिली।

अब रामायण जैसे बड़े प्रोजेक्ट से जुड़ने के बाद अभय एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हालांकि इस बार वह मुख्य कलाकार के तौर पर नहीं बल्कि रणबीर कपूर के बॉडी डबल के रूप में चर्चा में आए हैं। अभय अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए रामायण का हिस्सा बनने पर अपनी खुशी जाहिर की।

उन्होंने भगवान परशुराम के किरदार से जुड़ने को अपने लिए बेहद खास अनुभव बताया। अभय अरोड़ा ने लिखा- महाकाव्य रामायण के सबसे असाधारण पात्रों में से एक भगवान परशुराम, जो भगवान विष्णु के अवतार हैं, हमेशा मेरे दिल के करीब रहेंगे। इस शक्तिशाली और उल्लेखनीय अवतार को पर्दे पर दिखाने का सौभाग्य मिलना वास्तव में एक वरदान है।

एक्टर ने फिल्म के बड़े कलाकारों और पूरी टीम के साथ काम करने का मौका मिलने पर भी आभार जताया। उनके इस पोस्ट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस प्रोजेक्ट से जुड़ना उनके लिए कितना यादगार रहा। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bihar News: सीएम सम्राट की पहल से बिहार में गाद प्रबंधन को नई दिशा, सड़क निर्माण में होगा इस्तेमाल

स्पेशल • अखिल भारतीय

Ramayana में रावण की मां कैकसी बनीं ये दिग्गज एक्ट्रेस, 200 फिल्मों में कर चुकीं काम, 2 बार जीता नेशनल अवॉर्ड

स्पेशल • अखिल भारतीय

बिहार में पंचायत सरकार भवनों पर लगेंगे 20 किलोवाट के सोलर पैनल, CM सम्राट चौधरी ने दिए निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

स्पेशल • अखिल भारतीय

बिहार में दीपावली और छठ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश, 16 हजार प्रशिक्षु पुलिसकर्मी होंगे तैनात: CM सम्राट

स्पेशल • अखिल भारतीय

Cyclone Murasu: चक्रवात मुरासू का कहर, आंध्र प्रदेश में मिली तमिलनाडु के 7 मछुआरों की लाश, 2 की तलाश तेज

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bengaluru: Indushekhar कौन है? पत्नी समेत ससुराल के 7 लोगों की हत्या की, लाशों को कहां-कहां ठिकाने लगाया?

स्पेशल • अखिल भारतीय

अदाणी ग्रुप का बड़ा दांव: यूरोप की दूसरी सबसे बड़ी लिक्विड स्टोरेज कंपनी इवोस का किया सौदा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल