शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 05:44 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
स्पेशल अखिल भारतीय 15,394 व्यूज

Cyclone Murasu: चक्रवात मुरासू का कहर, आंध्र प्रदेश में मिली तमिलनाडु के 7 मछुआरों की लाश, 2 की तलाश तेज

DARSH NEWS डेस्क • 06 Nov 2026, 04:33 PM IST
Cyclone Murasu: चक्रवात मुरासू का कहर, आंध्र प्रदेश में मिली तमिलनाडु के 7 मछुआरों की लाश, 2 की तलाश तेज

Cyclone Murasu Update: आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में चक्रवात 'मुरासू' ने भारी तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा के बीच एक बड़ा हादसा सामने आया है। तमिलनाडु से लापता 9 मछुआरों में से 7 की लाश आंध्रप्रदेश में समुद्रतट के पास बरामद हुई है।

अन्य 2 लापता मछुआरों की खोज तेज कर दी गई है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी कि प्रकाशम जिले के कोथापटनम बीच के पास एक नाव के पलट जाने से यह दुर्घटना हुई।

प्रशासन लापता अन्य दो मछुआरों की तलाश के लिए युद्धस्तर पर खोज अभियान चला रहा है। चक्रवात में मूवमेंट की चेतावनी अनसूना करना बना जानलेवा आधिकारिक जांच रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है कि चक्रवात मुरासू के आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ने से पहले तमिलनाडु के चेन्नई के पास कासिमेडु से आए कुछ मछुआरों के समूहों ने आंध्र प्रदेश के विभिन्न बंदरगाहों पर शरण ली थी।

इनमें से तीन नावें रामयपटनम और एक नाव निजामपटनम में रुकी हुई थीं। पिछले 3 नवंबर को निजामपटनम बेस वाली नाव पर सवार नौ मछुआरे बिना किसी राज्य के अधिकारियों या संबंधित विभागों को सूचना दिए रामयपटनम में अपने साथियों से मिलने के लिए निकल पड़े थे। इसी दौरान वे समंदर में भीषण चक्रवाती हवाओं और उग्र लहरों की चपेट में आ गए, जिससे उनकी नाव असंतुलित होकर पलट गई।

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक आधिकारिक बयान में कहा, "आंध्र प्रदेश तट के पास गंभीर चक्रवात मुरासू के कारण हुई प्रतिकूल मौसम स्थितियों के चलते तमिलनाडु के सात मछुआरों की जान चली गई है।

हमने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जो दो मछुआरे अभी भी लापता हैं, उनकी तलाश के लिए खोज अभियानों को और तीव्र किया जाए। " 7 लाशें बरामद होने की घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने चक्रवात मुरासो रेस्क्यू ऑपरेशन की समीक्षा की। अधिकारियों ने सीएम को बताया कि हादसे का शिकार हुई नाव प्रकाशम जिले के कोथापटनम बीच पर बहकर आ गई थी।

इससे पहले सीएम नायडु ने मरासु-प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद अधिकारियों को राहत और पुनर्वास कार्य तेज करने के निर्देश दिए थे। మురసు తుఫాన్ ప్రభావిత జిల్లాలైన గుంటూరు, ప్రకాశం, బాపట్ల జిల్లాలలోని పలు వరద ప్రాంతాల పరిస్థితిని ఏరియల్ వ్యూ ద్వారా పరిశీలించాను.

చిలకలూరిపేట, ఒంగోలు, కొత్తపట్నం, చినగంజాం, చీరాల, బాపట్ల ప్రాంతాల్లో పంటలు నీట మునిగాయి. అనేక గ్రామాలు జలదిగ్బంధంలో చిక్కుకున్నాయి. రహదారులు దెబ్బతిన్నాయి.

గ్రామాలు, రహదారుల పరిస్థితిని పరిశీలించిన అనంతరం ఆయా ప్రాంతాల్లో అందుతున్న తుఫాను సహాయక చర్యలపై సచివాలయంలోని ఆర్టీజీ సెంటర్ లో అధికారులతో సమీక్ష నిర్వహించాను. #TogetherAgainstCycloneMurasu हादसे के बाद आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु सरकार के बीच तालमेल तेज कर दिया गया है।

तमिलनाडु सरकार ने स्थिति का जायजा लेने और मृतकों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए मत्स्य विभाग के एक सहायक निदेशक के नेतृत्व में अधिकारियों की एक विशेष टीम को आंध्र प्रदेश भेजा है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

बिहार में पंचायत सरकार भवनों पर लगेंगे 20 किलोवाट के सोलर पैनल, CM सम्राट चौधरी ने दिए निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

स्पेशल • अखिल भारतीय

कौन हैं अभय अरोड़ा? 'रामायण' में बने रणबीर कपूर के बॉडी डबल, 'धुरंधर' से भी जुड़ा है कनेक्शन

स्पेशल • अखिल भारतीय

बिहार में दीपावली और छठ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश, 16 हजार प्रशिक्षु पुलिसकर्मी होंगे तैनात: CM सम्राट

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bengaluru: Indushekhar कौन है? पत्नी समेत ससुराल के 7 लोगों की हत्या की, लाशों को कहां-कहां ठिकाने लगाया?

स्पेशल • अखिल भारतीय

अदाणी ग्रुप का बड़ा दांव: यूरोप की दूसरी सबसे बड़ी लिक्विड स्टोरेज कंपनी इवोस का किया सौदा

स्पेशल • Amritsar

Punjab Karmabhoomi Express Fire: धनतेरस पर कर्मभूमि एक्सप्रेस कैसे बनी बर्निंग ट्रेन? 4 कोच जलकर राख

स्पेशल • अखिल भारतीय

'मैं अकेले दीये जलाती हूं, घर सूना है', दिवाली पर Govinda की पत्नी सुनीता आहूजा ने क्या कह दिया? जानें सच

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल