Govinda Wife Sunita Ahuja: बॉलीवुड के 'हीरो नंबर 1' गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की निजी जिंदगी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। दोनों की करीब 39 साल पुरानी शादी को लेकर पिछले कुछ समय से तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इसी बीच दिवाली से पहले सुनीता आहूजा का एक भावुक बयान सामने आया है, जिसने उनके चाहने वालों का ध्यान खींच लिया है।
दीवाली पर सुनीता आहूजा ने परिवार को लेकर ये क्या कह दिया? सुनीता आहूजा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने पुराने दिवाली सेलिब्रेशन को याद किया। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा था, जब त्योहार के दौरान उनका घर रिश्तेदारों, बच्चों और परिवार के सदस्यों से भरा रहता था।
हर तरफ हंसी-मजाक और खुशियों का माहौल होता था लेकिन अब वक्त बदल गया है। बच्चे बड़े हो चुके हैं और अपनी-अपनी जिंदगी में बिजी हैं। ऐसे में त्योहारों पर घर की रौनक पहले जैसी नहीं रह गई है।
सुनीता आहूजा को दिवाली पर खलती है परिवार की कमी -सुनीता आहूजा ने ये भी बताया कि अब वह अकेले ही अपनी दिवाली खास बनाने की कोशिश करती हैं। पिंकविला को दिए इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि पहले दिवाली के मौके पर उनके घर में खूब चहल-पहल रहती थी।
परिवार के सभी लोग एक साथ त्योहार मनाते थे लेकिन अब परिस्थितियां बदल गई हैं। सुनीता आहूजा ने कहा- पहले जब दिवाली होती थी तो मेरा घर भरा-भरा रहता था। घर में सास होती थीं, भांजे और बच्चे होते थे।
खूब चहल-पहल रहती थी लेकिन अब बच्चे बड़े हो गए हैं और सास भी नहीं हैं। इसलिए अब घर सूना-सूना लगता है। मैं बच्चों से ये नहीं कह सकती कि तुम घर पर ही रहो।
सभी अपनी-अपनी जिंदगी में व्यस्त हैं और आप किसी को डिस्टर्ब भी नहीं कर सकते। सुनीता आहूजा की बातों से साफ जाहिर हुआ कि उन्हें त्योहारों पर पुराने पारिवारिक माहौल की कमी महसूस होती है। पहले जहां दिवाली पूरे परिवार के साथ मनाई जाती थी, वहीं अब हर किसी की अपने निजी काम और जिम्मेदारियां हैं।
इंटरव्यू के दौरान सुनीता आहूजा ने ये भी बताया कि परिवार के साथ पहले जैसी रौनक नहीं होने के बावजूद उन्होंने त्योहार की खुशियां मनाना नहीं छोड़ा है। अब वह खुद ही अपने लिए दिवाली को खास बनाती हैं। उन्होंने कहा- अब मैं अकेले ही अपनी खुशियां मना लेती हूं।
घर में दीये जलाती हूं और खुद मिठाई खाती हूं। डायबिटीज है, इसलिए सोच-समझकर खाती हूं लेकिन अपनी दिवाली अपने आप से ही इन्जॉय करती हूं। सुनीता आहूजा का ये बयान काफी भावुक करने वाला है।
हालांकि उन्होंने अपने इस इंटरव्यू में गोविंदा का नाम लेकर ये नहीं कहा कि वह उनसे अलग दिवाली मनाती हैं। उन्होंने मुख्य रूप से परिवार में आए बदलाव और बच्चों के बड़े होने के बाद घर में महसूस होने वाले खालीपन के बारे में बात की। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं