शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 12:29 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 25°C
स्पेशल अखिल भारतीय 17,845 व्यूज

Aishwarya Rai पर सरेआम प्यार लुटाते दिखे अभिषेक बच्चन, आंखों में आंखे डालकर एक दूसरे को देखते रहे, फोटोज वायरल

DARSH NEWS डेस्क • 06 Nov 2026, 11:24 AM IST
Aishwarya Rai पर सरेआम प्यार लुटाते दिखे अभिषेक बच्चन, आंखों में आंखे डालकर एक दूसरे को देखते रहे, फोटोज वायरल

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan: बॉलीवुड के चर्चित कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर अपनी खूबसूरत बॉन्डिंग को लेकर सुर्खियों में हैं। 5 नवंबर 2026 को मुंबई में आयोजित मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में दोनों एक साथ पहुंचे। इस दौरान कपल का अंदाज इतना खास रहा कि पार्टी में मौजूद तमाम स्टार्स के बीच सबसे ज्यादा ध्यान उन्हीं पर गया।

हाथों में हाथ डाले एंट्री से लेकर पपाराजी के सामने एक-दूसरे के साथ तस्वीरें खिंचवाने तक,, दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच दिखा रोमांस पार्टी के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय को प्यार से अपने करीब खींचते नजर आ रहे हैं।

दोनों के चेहरे पर मुस्कान थी और वो एक-दूसरे के साथ काफी सहज और खुश दिखाई दिए। खास बात ये रही कि जब फोटोग्राफर्स ने दोनों की अलग-अलग तस्वीरें लेने की कोशिश की, तो उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया। हाथों में हाथ डालकर पहुंचे अभिषेक-ऐश्वर्या मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने एक साथ एंट्री ली।

दोनों ने पूरे समय एक-दूसरे का हाथ थामे रखा। पार्टी में मौजूद लोगों का अभिवादन करते हुए भी वे साथ-साथ नजर आए। लुक की बात करें तो ऐश्वर्या गहरे लाल रंग की खूबसूरत साड़ी में पहुंचीं।

उन्होंने अपने पारंपरिक अंदाज को भारी गोल्ड ज्वैलरी और रेड लिपस्टिक के साथ पूरा किया। वहीं अभिषेक बच्चन ब्लैक शेरवानी स्टाइल आउटफिट में काफी स्टाइलिश दिखे। दोनों का ट्रेडिशनल लुक एक-दूसरे के साथ खूब जंच रहा था।

पार्टी के बाहर पैपराजी के सामने कपल का एक बेहद प्यारा पल कैमरे में कैद हो गया। दरअसल फोटोग्राफर्स ने अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय से अलग-अलग तस्वीरें खिंचवाने के लिए कहा था लेकिन दोनों ने साथ में ही फोटो क्लिक कराने का फैसला किया। इसके बाद अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय को अपने और करीब खींच लिया।

दोनों एक-दूसरे की तरफ देखकर मुस्कुराते रहे और कुछ देर बातचीत भी करते नजर आए। उनके इस अंदाज ने वहां मौजूद फोटोग्राफर्स का ध्यान खींच लिया। सोशल मीडिया पर अब इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।

फैंस कपल की इस बॉन्डिंग को देखकर उनकी पुरानी केमिस्ट्री याद कर रहे हैं। पार्टी से सामने आए अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्यार बरसा रहे हैं। दोनों को एक साथ खुश देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं।

कई लोगों ने उनकी जोड़ी की तारीफ की तो कुछ ने पुराने दिनों की यादें ताजा कर दीं। एक यूजर ने कमेंट किया कि दोनों साथ में बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि उनकी केमिस्ट्री देखकर साल 2008 के दिनों की याद आ गई।

एक फैन ने दोनों की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे वे एक-दूसरे से नजरें ही नहीं हटा पा रहे हैं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

अब अपनी भाषा में सीखेंगे बिहार के बच्चे! भोजपुरी, मगही और मैथिली में शुरू होगी पहली-दूसरी की पढ़ाई

स्पेशल • Prayagraj

परिवार ने लगाया हत्या का आरोप, 13 टीमें कर रही थीं तलाश! प्रेमानंद महाराज के आश्रम में मिला लापता ग्राम प्रधान

स्पेशल • अखिल भारतीय

डॉक्टर को पीटने और लूटने के आरोप में फेमस एक्टर-एक्ट्रेस गिरफ्तार, इंडस्ट्री में मचा हड़कंप, क्या है मामला?

स्पेशल • अखिल भारतीय

धनतेरस पर सोना हुआ सस्ता या बढ़ गए दाम? चांदी के रेट की कैसी है रफ्तार, खरीदारी से पहले देख लें ताजा भाव

स्पेशल • अखिल भारतीय

शहजाद पूनावाला बने Rise and Fall Season 2 के विनर! करण पटेल को हराकर पहले ही बने थे फाइनलिस्ट

स्पेशल • अखिल भारतीय

करोल बाग के गफ्फार मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की 22 गाड़ियों पहुंची मौके पर, कैसे हुआ हादसा?

स्पेशल • Mathura

दिवाली-छठ पर घर जाने की राह हुई आसान! रेलवे ने दी और 4 स्पेशल ट्रेनों की सौगात, चेक कीजिए रूट-टाइम

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल