Indian Railways Special Festival Trains: दिवाली और त्योहारों के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने राहत की घोषणा की है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए चार और स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया गया है। इन ट्रेनों से गुजरात और पंजाब में रहने वाले लोगों को उत्तर प्रदेश और बिहार आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
अहमदाबाद से राजगीर और राजकोट से बरौनी के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके अलावा सोगरिया-मथुरा के बीच अनारक्षित सुपरफास्ट ट्रेन भी चलेगी। लखनऊ और लुधियाना के बीच भी त्योहार स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है।
कुछ ट्रेनों में केवल जनरल टिकट लेकर सफर किया जा सकेगा। रेलवे ने इनके चलने की तारीख, समय और कोच की जानकारी भी जारी कर दी है। गाड़ी संख्या 09441/09442 अहमदाबाद-राजगीर-अहमदाबाद अनारक्षित सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन अहमदाबाद से 4 और 11 नवंबर को चलेगी।
वहीं, राजगीर से इसकी वापसी 6 और 13 नवंबर को होगी। अहमदाबाद से ट्रेन रात 11:55 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 1:57 बजे आगरा ईदगाह जंक्शन पहुंचेगी। शुक्रवार सुबह 6:55 बजे राजगीर पहुंचेगी।
वापसी में राजगीर से सुबह 9:55 बजे चलकर शनिवार तड़के 4:48 बजे आगरा और शाम 6:35 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। इसमें 2 स्लीपर और 8 जनरल कोच होंगे। गाड़ी संख्या 09569/09570 राजकोट-बरौनी स्पेशल राजकोट से 5, 12, 19 और 26 नवंबर को चलेगी।
बरौनी से यह 7, 14, 21 और 28 नवंबर को रवाना होगी। राजकोट से ट्रेन शाम 5 बजे चलकर अगले दिन सुबह 11:40 बजे आगरा और शनिवार सुबह 9:15 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में बरौनी से रात 10 बजे चलकर सोमवार दोपहर 2:30 बजे राजकोट पहुंचेगी।
इसमें 1 एसी सेकेंड, 3 एसी थर्ड, 12 स्लीपर और 4 जनरल कोच होंगे। गाड़ी संख्या 02921/02922 सोगरिया-मथुरा सुपरफास्ट अनारक्षित स्पेशल 6 से 20 नवंबर तक रोज चलेगी। सोगरिया से सुबह 8:30 बजे चलकर दोपहर 2:05 बजे मथुरा पहुंचेगी।
वापसी में शाम 5:10 बजे रवाना होकर रात 10:50 बजे सोगरिया पहुंचेगी। इससे भरतपुर, बयाना, हिंडौन सिटी, श्री महावीर जी, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर और इंद्रगढ़ जाने वाले यात्री जनरल टिकट पर सफर कर सकेंगे। लखनऊ-लुधियाना और सरहिंद रूट पर भी ट्रेनें रेलवे ने लखनऊ जंक्शन और लुधियाना के बीच भी अनारक्षित त्योहार स्पेशल ट्रेन शुरू की है।
यह शुक्रवार शाम 5:40 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 04530/04529 सरहिंद-सहरसा-अंबाला रूट पर चलेगी। सरहिंद से यह 6, 10 और 14 नवंबर को रवाना होगी।
मुरादाबाद में इसका समय शाम 5:20 बजे रहेगा। वापसी में सहरसा से 7, 11 और 15 नवंबर को चलकर शाम 5:10 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव के मुताबिक, अनारक्षित ट्रेनों का मुरादाबाद स्टेशन पर 10 मिनट का ठहराव होगा।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं