Shehzad Poonawalla Rise and Fall Season 2: रियलिटी शो Rise and Fall Season 2 के विजेता को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों के मुताबिक, शहजाद पूनावाला ने इस सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया है। एक्स पर TheKhabriTweets और BBossLivefeed जैसे अकाउंट्स ने शहजाद को शो का विनर बताया है।
बताया जा रहा है कि विजेता के तौर पर उन्हें 35 लाख रुपये की इनामी राशि और एक ट्रॉफी मिलेगी। हालांकि, अभी शो का विजेता घोषित करने वाला एपिसोड प्रसारित नहीं हुआ है और मेकर्स की ओर से भी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। इससे पहले शहजाद टिकट टू फिनाले जीतने वाले सीजन के पहले कंटेस्टेंट बने थे।
साथ ही उन्होंने दो बार अल्टीमेट रूलर का खिताब जीतकर भी रिकॉर्ड बनाया कई सोशल मीडिया अकाउंट्स ने किया जीत का दावा एक्स पर TheKhabriTweets ने पोस्ट कर लिखा कि शहजाद पूनावाला ने Rise and Fall Season 2 जीत लिया है। इसके बाद BBossLivefeed ने भी पोस्ट करते हुए उन्हें सीजन का विजेता बताया।
इन पोस्ट के बाद शहजाद के फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है। कई यूजर्स शहजाद की जीत का दावा कर रहे हैं। #ShehzadPoonawala is the WINNER of #RiseAndFall Season 2!Congratulations, Shehzad! 👏 बता दें, तेज प्रताप यादव ने भी एक्स पोस्ट के जरीए शहजाद की जीत पर मुहर लगाई है।
उन्होंने लिखा, "जीतना तो गौतम गुलाटी जी को ही था, जनता का प्यार और सपोर्ट भी पूरी तरह से उन्हीं के साथ था। लेकिन अब क्या कहें। यहां भी जनता के वोटो की चोरी कर ली गई, अब तो रियलिटी शोज़ भी निष्पक्ष नहीं रहे! भाजपाइयों ने अपने पुराने मिट्ठू -कटोरे कटोरे रहे शहजाद पूनावाला को चाटुकारिता का इनाम देने के लिए विनर बना दिया।
असली हकदार गौतम गुलाटी थे, पर ट्रॉफी सौंप दी गई अपने चहेते को। रियलिटी शो के नाम पर जनता के वोटों और भावनाओं के साथ यह बहुत बड़ा धोखा है। " जीतना तो गौतम गुलाटी जी को ही था, जनता का प्यार और सपोर्ट भी पूरी तरह से उन्हीं के साथ था।
लेकिन अब क्या कहें। यहां भी जनता के वोटो की चोरी कर ली गई, अब तो रियलिटी शोज़ भी निष्पक्ष नहीं रहे! भाजपाइयों ने अपने पुराने मिट्ठू -कटोरे कटोरे रहे शहजाद पूनावाला को चाटुकारिता का इनाम देने के लिए विनर बना दिया। असली हकदार गौतम गुलाटी थे, पर ट्रॉफी सौंप दी गई अपने चहेते को।
रियलिटी शो के नाम पर जनता के वोटों और भावनाओं के साथ यह बहुत बड़ा धोखा है। @Shehzad_Ind @TheGautamGulati सोशल मीडिया पर सामने आ रही जानकारी , विजेता को 35 लाख रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी। हालांकि, इन दावों पर मेकर्स की आधिकारिक मुहर लगना अभी बाकी है।
करण पटेल को हराकर जीता था टिकट टू फिनाले शहजाद ने टिकट टू फिनाले के मुकाबले में करण पटेल को हराया था। करण के साथ जशवंत बोपन्ना थे, जबकि शहजाद के पार्टनर ऋषभ जायसवाल बने थे। करण और जशवंत ने टास्क 35 मिनट 38 सेकंड में पूरा किया।
वहीं, शहजाद और ऋषभ ने इसे 23 मिनट 46 सेकंड में खत्म कर जीत हासिल की। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं