शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 11:07 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 24°C
स्पेशल अखिल भारतीय 13,177 व्यूज

धनतेरस पर सोना हुआ सस्ता या बढ़ गए दाम? चांदी के रेट की कैसी है रफ्तार, खरीदारी से पहले देख लें ताजा भाव

DARSH NEWS डेस्क • 06 Nov 2026, 09:40 AM IST
धनतेरस पर सोना हुआ सस्ता या बढ़ गए दाम? चांदी के रेट की कैसी है रफ्तार, खरीदारी से पहले देख लें ताजा भाव

Gold Silver Rate on Dhanteras: धनतेरस के मौके पर सोने की खरीदारी को शुभ माना जाता है। ऐसे में त्योहार के दिन ज्वेलरी की दुकानों पर ग्राहकों की खास चहल-पहल रहती है। कोई सोने के सिक्के खरीदने की तैयारी में है तो कोई अपने बजट के मुताबिक गहने पसंद कर रहा है।

अगर आप भी आज धनतेरस के मौके पर सोना खरीदने बाजार जाने वाले हैं तो पहले इसकी कीमत जान लीजिए। 6 नवंबर 2026 को 24 कैरेट सोने का भाव 14,617 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट सोना 13,400 रुपये और 18 कैरेट सोना 10,967 रुपये प्रति ग्राम पर बिक रहा है।

चांदी की बात करें तो 6 नवंबर को इसका भाव 210 रुपये प्रति ग्राम और 2,10,000 रुपये प्रति किलोग्राम है। ऐसे में अगर आप धनतेरस के मौके पर चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो कीमत का हिसाब भी समझ लें। उदाहरण के तौर पर 10 ग्राम चांदी की बेस कीमत 2,100 रुपये होगी।

इस पर 12 प्रतिशत मेकिंग चार्ज के 252 रुपये और 3 प्रतिशत जीएसटी के 71 रुपये जुड़ेंगे। इस तरह सभी शुल्क मिलाकर 10 ग्राम चांदी की कुल कीमत करीब 2,423 रुपये होगी। ध्यान रखें कि मेकिंग चार्ज ज्वेलरी के डिजाइन और दुकान के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है।

6 नवंबर को एक ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक सोने की कीमत इस प्रकार है। देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमत में थोड़ा अंतर है। 6 नवंबर को प्रमुख शहरों में 10 ग्राम सोने का भाव इस प्रकार है।

अगर आप 10 ग्राम 22 कैरेट सोने के गहने खरीदते हैं तो उसकी कीमत में सोने के बेस प्राइस के अलावा मेकिंग चार्ज और जीएसटी भी जुड़ता है। उदाहरण के तौर पर इसकी गणना इस तरह होगी। इस तरह 10 ग्राम 22 कैरेट सोने के गहने की कुल कीमत 1,54,582 रुपये होगी।

हालांकि, ज्वेलरी की दुकान और डिजाइन के हिसाब से मेकिंग चार्ज अलग-अलग हो सकता है। इसलिए खरीदारी से पहले दुकानदार से मेकिंग चार्ज और अंतिम कीमत की जानकारी जरूर लें। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • Prayagraj

परिवार ने लगाया हत्या का आरोप, 13 टीमें कर रही थीं तलाश! प्रेमानंद महाराज के आश्रम में मिला लापता ग्राम प्रधान

स्पेशल • अखिल भारतीय

डॉक्टर को पीटने और लूटने के आरोप में फेमस एक्टर-एक्ट्रेस गिरफ्तार, इंडस्ट्री में मचा हड़कंप, क्या है मामला?

स्पेशल • अखिल भारतीय

शहजाद पूनावाला बने Rise and Fall Season 2 के विनर! करण पटेल को हराकर पहले ही बने थे फाइनलिस्ट

स्पेशल • अखिल भारतीय

करोल बाग के गफ्फार मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की 22 गाड़ियों पहुंची मौके पर, कैसे हुआ हादसा?

स्पेशल • Mathura

दिवाली-छठ पर घर जाने की राह हुई आसान! रेलवे ने दी और 4 स्पेशल ट्रेनों की सौगात, चेक कीजिए रूट-टाइम

स्पेशल • अखिल भारतीय

सड़कों पर उतरा फ्रांस! पेरिस में मशालों और झांकियों के साथ अनोखा प्रदर्शन, एफिल टावर के ताले बंद

स्पेशल • अखिल भारतीय

धनतेरस पर मुरैना में संपत्ति रजिस्ट्री अभियान में शामिल होंगे CM मोहन यादव, 15 नवंबर तक 20 लाख रजिस्ट्रियों का लक्ष्य

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल