शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 11:05 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 24°C
स्पेशल अखिल भारतीय 13,566 व्यूज

डॉक्टर को पीटने और लूटने के आरोप में फेमस एक्टर-एक्ट्रेस गिरफ्तार, इंडस्ट्री में मचा हड़कंप, क्या है मामला?

DARSH NEWS डेस्क • 06 Nov 2026, 09:32 AM IST
डॉक्टर को पीटने और लूटने के आरोप में फेमस एक्टर-एक्ट्रेस गिरफ्तार, इंडस्ट्री में मचा हड़कंप, क्या है मामला?

Athulya Chandra and Bibin Perumpally Arrest: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। केरल के कोच्चि में एक युवा डॉक्टर के साथ कथित मारपीट और लूटपाट के मामले में पुलिस ने फेमस एक्ट्रेस अतुल्या चंद्रा और एक्टर बिबिन पेरुमपिल्ली समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

इस मामले में कुल 12 लोगों के शामिल होने का आरोप है, जिनमें 10 अज्ञात व्यक्ति भी बताए जा रहे हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लेकर पहुंची है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

इलाज के बहाने डॉक्टर को अपार्टमेंट में बुलाया मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये पूरा मामला कोच्चि के पोनुरुन्नी इलाके में स्थित एसेन स्प्रिंगडेल अपार्टमेंट का है। शिकायतकर्ता डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि उन्हें एक्ट्रेस अतुल्या चंद्रा की ओर से फोन आया था। फोन पर बताया गया कि उनकी एक रिश्तेदार की तबीयत खराब है और उन्हें तुरंत इलाज के लिए डॉक्टर की जरूरत है।

'अपार्टमेंट में पहले से करीब 12 लोग मौजूद थे' डॉक्टर ने बताया कि वह पहले से अतुल्या को जानते थे, इसलिए उन्होंने उनकी बात पर भरोसा किया और बताए गए पते पर पहुंच गए। हालांकि डॉक्टर का आरोप है कि अपार्टमेंट पहुंचने के बाद उन्हें ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी।

शिकायत अपार्टमेंट में पहले से करीब 12 लोग मौजूद थे। आरोप है कि इन लोगों ने डॉक्टर को एक कमरे में बंद कर दिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। डॉक्टर ने अपनी शिकायत में एक्टर बिबिन पेरुमपिल्ली पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उनका कहना है कि बिबिन ने उन्हें कई थप्पड़ मारे और पसलियों के आसपास घूंसे भी मारे। इस दौरान कमरे में मौजूद दूसरे लोगों ने भी उनके साथ मारपीट की। डॉक्टर का आरोप है कि मारपीट के दौरान उनके निजी सामान भी छीन लिए गए।

इनमें मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच और वायरलेस ईयरफोन शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में इन सामानों की कुल कीमत लगभग तीन से साढ़े तीन लाख रुपये बताई गई है। इस पूरे विवाद में एक्ट्रेस अतुल्या चंद्रा की भूमिका को लेकर भी शिकायत में कई गंभीर बातें कही गई हैं।

डॉक्टर का आरोप है कि अतुल्या ने उनके साथ गाली-गलौज की और उन्हें धमकाया। शिकायत के मुताबिक एक्ट्रेस ने उन्हें झूठे आपराधिक मामले में फंसाने की धमकी भी दी। डॉक्टर का दावा है कि उन्हें एक रिश्तेदार को नशीला पदार्थ देकर यौन उत्पीड़न की कोशिश करने के आरोप में फंसाने की बात कही गई थी।

हालांकि ये सभी आरोप फिलहाल शिकायत का हिस्सा हैं। मामले में पुलिस की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में एक्ट्रेस अतुल्या चंद्रा और एक्टर बिबिन पेरुमपिल्ली भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स बिबिन को इस मामले में पहला आरोपी जबकि अतुल्या को तीसरा आरोपी बताया गया है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • Prayagraj

परिवार ने लगाया हत्या का आरोप, 13 टीमें कर रही थीं तलाश! प्रेमानंद महाराज के आश्रम में मिला लापता ग्राम प्रधान

स्पेशल • अखिल भारतीय

धनतेरस पर सोना हुआ सस्ता या बढ़ गए दाम? चांदी के रेट की कैसी है रफ्तार, खरीदारी से पहले देख लें ताजा भाव

स्पेशल • अखिल भारतीय

शहजाद पूनावाला बने Rise and Fall Season 2 के विनर! करण पटेल को हराकर पहले ही बने थे फाइनलिस्ट

स्पेशल • अखिल भारतीय

करोल बाग के गफ्फार मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की 22 गाड़ियों पहुंची मौके पर, कैसे हुआ हादसा?

स्पेशल • Mathura

दिवाली-छठ पर घर जाने की राह हुई आसान! रेलवे ने दी और 4 स्पेशल ट्रेनों की सौगात, चेक कीजिए रूट-टाइम

स्पेशल • अखिल भारतीय

सड़कों पर उतरा फ्रांस! पेरिस में मशालों और झांकियों के साथ अनोखा प्रदर्शन, एफिल टावर के ताले बंद

स्पेशल • अखिल भारतीय

धनतेरस पर मुरैना में संपत्ति रजिस्ट्री अभियान में शामिल होंगे CM मोहन यादव, 15 नवंबर तक 20 लाख रजिस्ट्रियों का लक्ष्य

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल