Alia Bhatt: निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण पार्ट 1' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म के भव्य सेट और शानदार विजुअल इफेक्ट्स की भी खूब चर्चा हो रही है।
इस बीच रणबीर कपूर की पत्नी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा शेयर किया है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है। आलिया भट्ट ने पोस्ट की रणबीर कपूर की तस्वीरें दरअसल आलिया भट्ट ने फिल्म की रिलीज के मौके पर रणबीर कपूर की दो बेहद खास तस्वीरें पोस्ट की हैं।
इन तस्वीरों में रणबीर भगवान राम के रूप में नजर आ रहे हैं और अपनी बेटी राहा के साथ प्यार भरे पल बिताते दिखाई दे रहे हैं। एक तस्वीर में वह राहा के माथे को चूम रहे हैं। इन खूबसूरत तस्वीरों के साथ आलिया भट्ट ने पति के लिए एक भावुक मैसेज भी लिखा है।
उन्होंने रणबीर कपूर की मेहनत पर गर्व जताते हुए बताया कि फिल्म के लिए अपना सब कुछ देने के बावजूद उन्होंने बेटी के लिए समय निकालना नहीं छोड़ा। 'राम' के लुक में राहा को दुलारते दिखे रणबीर कपूर -आलिया भट्ट ने 'रामायण' की रिलीज के साथ ही रणबीर कपूर और राहा कपूर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
तस्वीरों में रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम के किरदार वाले लुक में हैं। उनके साथ नन्ही राहा भी दिखाई दे रही हैं। एक तस्वीर में रणबीर कपूर बेटी राहा के माथे पर प्यार से किस करते नजर आ रहे हैं।
इन तस्वीरों की सबसे खास बात रणबीर कपूर का अपने किरदार और पिता की जिम्मेदारी के बीच खूबसूरत संतुलन है। एक तरफ वह फिल्म के लिए भगवान राम का रूप धारण किए हुए हैं, तो दूसरी तरफ अपनी बेटी राहा के साथ एक आम पिता की तरह प्यार भरे पल बिता रहे हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है।
तस्वीरों के साथ आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा- आपने इसमें अपना सब कुछ झोंक दिया और फिर भी किसी भी तरह से राहा के लिए आपके पास वक्त बचा रहा। मुझे आप पर और हर उस इंसान पर गर्व है, जिसने फिल्मों के इस अविश्वसनीय अनुभव के लिए अपना दिल और आत्मा लगा दी।
आलिया भट्ट ने आगे लिखा कि कुछ कहानियां हम सभी से बड़ी होती हैं और 'रामायण' भी ऐसी ही कहानियों में से एक है। आलिया भट्ट के इस मैसेज से साफ जाहिर है कि वह रणबीर कपूर की इस बड़ी फिल्म और इसके लिए की गई उनकी मेहनत को लेकर कितनी उत्साहित हैं। साथ ही उन्होंने उस पहलू को भी खास तौर पर रेखांकित किया कि रणबीर कपूर ने अपने व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के बीच भी राहा के लिए वक्त निकाला।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं