शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 03:15 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 25°C
स्पेशल अखिल भारतीय 8,003 व्यूज

दिवाली पार्टी में किसके साथ दिखीं मलाइका अरोड़ा? नए BF के साथ पुराने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की भी हुई एंट्री

DARSH NEWS डेस्क • 06 Nov 2026, 01:40 PM IST
दिवाली पार्टी में किसके साथ दिखीं मलाइका अरोड़ा? नए BF के साथ पुराने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की भी हुई एंट्री

Malaika Arora: मुंबई में दिवाली का जश्न पूरे जोर शोर के साथ चल रहा है और बॉलीवुड स्टार्स भी अपनी शानदार मौजूदगी से त्योहार की रौनक बढ़ा रहे हैं। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की ग्रैंड दिवाली पार्टी में भी फिल्मी दुनिया के कई बड़े चेहरे नजर आए। किसी ने अपने ट्रेडिशनल लुक से सुर्खियां बटोरीं तो किसी की निजी जिंदगी चर्चा का विषय बन गई।

इस शाम सबसे ज्यादा ध्यान एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने खींचा। वह अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता के साथ पार्टी में पहुंची थीं। हालांकि कैमरों के सामने दोनों का अंदाज कुछ अलग ही रहा।

दिवाली पार्टी में किसके साथ दिखीं मलाइका अरोड़ा? दिलचस्प बात ये रही कि इसी पार्टी में मलाइका अरोड़ा के एक्स बॉयफ्रेंड और एक्टर अर्जुन कपूर भी शामिल हुए थे। ऐसे में एक ही पार्टी में मलाइका के पुराने और कथित नए रिश्ते से जुड़े दोनों चेहरों की मौजूदगी ने इस शाम को और चर्चा में ला दिया।

पार्टी में साथ पहुंचे थे मलाइका अरोड़ा और हर्ष मेहता -मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में मलाइका अरोड़ा और हर्ष मेहता एक साथ पहुंचे थे। दोनों की मौजूदगी ने वहां मौजूद फोटोग्राफर्स का ध्यान खींचा। हालांकि जब पैपाराजी ने तस्वीरें लेने के लिए उन्हें कैमरे के सामने बुलाया तो दोनों ने साथ में पोज देने से परहेज किया।

हर्ष मेहता कुछ दूरी पर जाकर खड़े हो गए जबकि मलाइका अरोड़ा अपनी गर्ल गैंग के साथ तस्वीरें खिंचवाती नजर आईं। दोनों ने पार्टी के दौरान कैमरों के सामने एक साथ ज्यादा वक्त नहीं दिया। हालांकि पार्टी से बाहर निकलते समय दोनों फिर साथ दिखाई दिए।

उनकी इस एंट्री और अलग-अलग पोज देने के अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि दोनों ने जानबूझकर दूरी बनाई या इसके पीछे कोई दूसरी वजह थी, इस बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं है। इस दिवाली पार्टी का एक और दिलचस्प पहलू अर्जुन कपूर की मौजूदगी रही।

मलाइका अरोड़ा के साथ लंबे समय तक रिश्ते में रहे अर्जुन कपूर भी मनीष मल्होत्रा की पार्टी में पहुंचे थे। एक्टर ने पैपाराजी के सामने अकेले तस्वीरें खिंचवाईं। आपको बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा करीब 6 साल तक एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं।

दोनों अक्सर साथ नजर आते थे और सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के लिए प्यार जाहिर करते रहते थे। हालांकि साल 2024 में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था। अक्टूबर 2024 में एक इवेंट के दौरान अर्जुन कपूर ने खुद को सिंगल बताया था।

इसके बाद उनके और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरों पर मुहर लग गई थी। अब दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। अर्जुन कपूर से अलग होने के बाद मलाइका अरोड़ा का नाम कारोबारी हर्ष मेहता के साथ जोड़ा जा रहा है।

बीते कुछ समय में दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया है। कभी दोनों डिनर डेट पर नजर आए तो कभी दोस्तों के साथ आउटिंग और छुट्टियां मनाते दिखाई दिए। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

'मैं अकेले दीये जलाती हूं, घर सूना है', दिवाली पर Govinda की पत्नी सुनीता आहूजा ने क्या कह दिया? जानें सच

स्पेशल • अखिल भारतीय

UGC Equity Rules: क्या फिर बदले जाएंगे इक्विटी नियम? सुप्रीम कोर्ट की सलाह क्या? 5 पॉइंट में समझिए

स्पेशल • अखिल भारतीय

बिहार में स्पेस टेक्नोलॉजी से होगा जल प्रबंधन और बाढ़ नियंत्रण, किसानों को भी मिलेगा फायदा

स्पेशल • अखिल भारतीय

'भगवान राम' बन Ranbir Kapoor ने बेटी राहा पर लुटाया प्यार, फोटोज देख भावुक हुईं आलिया भट्ट, कही ऐसी बात

स्पेशल • अखिल भारतीय

अब अपनी भाषा में सीखेंगे बिहार के बच्चे! भोजपुरी, मगही और मैथिली में शुरू होगी पहली-दूसरी की पढ़ाई

स्पेशल • अखिल भारतीय

Aishwarya Rai पर सरेआम प्यार लुटाते दिखे अभिषेक बच्चन, आंखों में आंखे डालकर एक दूसरे को देखते रहे, फोटोज वायरल

स्पेशल • Prayagraj

परिवार ने लगाया हत्या का आरोप, 13 टीमें कर रही थीं तलाश! प्रेमानंद महाराज के आश्रम में मिला लापता ग्राम प्रधान

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल