मंगलवार, 17 नवंबर 2026 12:18 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 12°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 9,199 व्यूज

Nvidia में जेनसन हुआंग की बतौर सीईओ वापसी के प्रयास तेज, मस्क के नेतृत्व में करीब 2 लाख लोगों ने किया समर्थन

DARSH NEWS डेस्क • 16 Nov 2026, 07:13 PM IST
Nvidia में जेनसन हुआंग की बतौर सीईओ वापसी के प्रयास तेज, मस्क के नेतृत्व में करीब 2 लाख लोगों ने किया समर्थन

Nvidia में जेनसन हुआंग की बतौर सीईओ वापसी के प्रयास तेज। एनवीडिया में पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चाएं तेज। एलन मस्क सहित करीब दो लाख लोग हुआंग के समर्थन में।

एनवीडिया बोर्ड हुआंग के खिलाफ जांच कर रहा है। जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी एआई चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया में कंपनी के पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग की वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

हुआंग खुद भी इसकी संभावनाएं तलाश रहे हैं और उनकी करीबी सहयोगियों के साथ बातचीत भी जारी है। इसके अलावा उनके समर्थक भी उनकी वापसी के लिए अभियान चला रहे हैं। इसमें स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क समेत तमाम टेक लीडर शामिल हैं।

पौने दो लाख से अधिक लोगों ने हुआंग को दोबारा कंपनी की कमान सौंपने से जुड़े ऑनलाइन खुले पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके अलावा एनवीडिया के 8760 वर्तमान कर्मचारी और 1576 पूर्व कर्मचारी भी हुआंग के समर्थन में हैं। इस पत्र को विशेष रूप से तैयार स्टैंडविदजेनसन डॉट कॉम वेबसाइट पर जारी किया गया है।

हालांकि, हुआंग के खिलाफ कंपनी का बोर्ड जांच कर रहा है। समाचार एजेंसी , पत्र में एनवीडिया बोर्ड से मांग की गई है कि जब तक हुआंग के खिलाफ पुख्ता सुबूत नहीं मिल जाते कि उन्हें हटाना कंपनी के सर्वोत्तम हित में है, तब तक उन्हें कंपनी में बने रहने दिया जाए। इस पत्र पर हस्ताक्षर करनेवालों में कंपनी के वर्तमान और पूर्व कर्मचारी, साझेदार, शेयरधारक और समर्थक शामिल हैं।

पत्र में बोर्ड से तीन कदम उठाने के लिए कहा गया है, पहला- हुआंग को फिर से सीईओ के पद पर बहाल करना; दूसरा- एक स्वतंत्र जांच और निष्पक्ष सुनवाई सुनिश्चित करना, जिसमें अंतिम फैसला लेने से पहले उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका मिले, और तीसरा- बोर्ड की चिंताओं तथा उनके पीछे मौजूद सबूतों के बारे में समय रहते सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण देना।

गौरतलब है कि दो विवाहेतर संबंध सामने आने के बाद 12 नवंबर को एनवीडिया बोर्ड ने घोषणा की थी कि हुआंग ने कंपनी के अध्यक्ष, सीईओ और बोर्ड की सदस्यता से तत्कार प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। ने फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के हवाले से बताया कि हुआंग अपने सहयोगियों के साथ सीईओ के रूप में वापसी की संभावना पर बातचीत कर रहे हैं।

वहीं, सिलिकान वैली की प्रभावशाली हस्तियां और प्रमुख निवेशक, एनवीडिया के बोर्ड पर दबाव डाल रहे हैं कि वे हुआंग की वापसी का समर्थन करें। अमेरिकी के वित्त मंत्री स्काट बेसेंट ने हाल में कहा था कि एनवीडिया के नेतृत्व में बड़े बदलाव की जरूरत है। कंपनी को बाहर से किसी अधिकारी को लाने पर ध्यान देना चाहिए।

इसके बाद कई नाम चर्चाओं में आ गए। इनमें तीन भारतवंशियों के नाम भी उभरे, जिसमें माइक्रोन टेक्नोलॉजी के सीईओ संजय मेहरोत्रा, पालो आल्टो नेटवर्क्स के सीईओ निकेश अरोड़ा और गूगल क्लाउड के सीईओ थॉमस कुरियन प्रमुख हैं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

माइक्रोसाफ्ट आउटेज: 74 देशों के 43 करोड़ यूजर्स को क्यों उठानी पड़ी थी परेशानी? कंपनी ने बताई वजह

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

खत्म होगी चीन की मनमानी: AI सप्लाई चेन के लिए आगे आए भारत समेत 10 देश

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

माइक्रोसॉफ्ट आउटेज की वजह सामने आई 43 करोड़ यूजर्स प्रभावित

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

8,000 mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Oppo Reno 17, Pro मॉडल में मिलता है 200MP कैमरा

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

TRAI ने तैयार किया ड्राफ्ट फ्रेमवर्क, AI के इस्तेमाल पर नजर रखेगा नया सिस्टम

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

दुनिया का पहला माइक्रोप्रोसेसर: जापानी कैलकुलेटर के लिए Intel ने बनाई थी यह छोटी सी चिप

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

5,000 mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला सैमसंग फोन लॉन्च, 90Hz की डिस्प्ले और 25W चार्जिंग भी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल