मंगलवार, 17 नवंबर 2026 12:28 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 12°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 17,485 व्यूज

TRAI ने तैयार किया ड्राफ्ट फ्रेमवर्क, AI के इस्तेमाल पर नजर रखेगा नया सिस्टम

DARSH NEWS डेस्क • 16 Nov 2026, 05:30 PM IST
TRAI ने तैयार किया ड्राफ्ट फ्रेमवर्क, AI के इस्तेमाल पर नजर रखेगा नया सिस्टम

TRAI ने टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर में AI के सुरक्षित उपयोग के लिए एक ड्राफ्ट फ्रेमवर्क जारी किया है, जिस पर 27 नवंबर तक आम जनता से सुझाव मांगे गए हैं। टेलीकॉम में AI के इस्तेमाल पर TRAI का नया ड्राफ्ट फ्रेमवर्क TRAI ने AI के सुरक्षित उपयोग पर ड्राफ्ट फ्रेमवर्क जारी किया।

कंपनियों को AI सिस्टम को जोखिम के आधार पर वर्गीकृत करना होगा। AI गड़बड़ी के लिए टेलीकॉम कंपनियां होंगी जिम्मेदार, थर्ड पार्टी नहीं। टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल अब लगभग हर क्षेत्र में हो रहा है। टेलीकॉम सेक्टर से लेकर डिजिटल सर्विसेज में भी एआई तेजी से इस्तेमाल होने लगा है। इसके बढ़ते इस्तेमाल के चलते इसके गलत यूज, सुरक्षा से जुड़े खतरे भी सामने आ रहे हैं।

इन्हीं से निपटने के लिए टेलीकॉम रेगूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर में एआई के इस्तेमाल को लेकर नया ड्राफ्ट फ्रेमवर्क जारी किया है। TRAI ने इस ड्राफ्ट पर 27 नवंबर तक आम जनता से एआई के इस्तेमाल को सुरक्षित बनाने को लेकर सुझाव मांगे हैं।

TRAI के ड्राफ्ट फ्रेमवर्क में टेलीकॉम कंपनियों को अपने एआई सिस्टम को जोखिम के आधार पर अलग-अलग कैटगरी (हाई, मीडियम और लो) में बांटना होगा। इससे यह तय करने में मदद मिलेगी कि किस तरह के एआई सिस्टम को कितनी निगरानी और सुरक्षा की जरूरत है। इसके साथ ही कंपनियों को इंटरने स्क्रूटनिंग के लिए जरूरी पॉलिसी भी तय करनी होंगी।

कंपनियों को एआई गवर्नेंस और सेफ्टी कमेटी का गठन करना होगा। यह कमेटी एआई सिस्टम के इस्तेमाल और उससे जुड़े जोखिम और सुरक्षा उपाय पर नजर रखेगी। TRAI के नए ड्राफ्ट फ्रेमवर्क में AI सिस्टम की जवाबदेही को लेकर भी प्रस्ताव है।

ड्राफ्ट के मुताबिक, किसी भी तकनीकी गड़बड़ी या AI सिस्टम के फेल होने की स्थिति में टेलीकॉम कंपनियां जिम्मेदारी होंगी। इसके साथ ही एआई की वजह से कोई समस्या होती है तो कंपनियां उसके लिए थर्ड पार्टी टेक्नोलॉजी प्रोवाइडर पर पूरी जिम्मेदीरी नहीं डाल सकेंगी। इस तरह एआई से जुड़ी घटानाओं की जाकनरी TRAI को देना अनिवार्य होगा।

AI के बढ़ते इस्तेमाल से इससे जुड़े जोखिम भी तेजी से बढ़ रहे हैं। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यूरोपीय संघ (EU) के 'AI एक्ट' के बाद अब भारत और अमेरिका जैसे बड़े बाजारों में भी ऐसे नियमों की जरूरत है। इस नए फ्रेमवर्क का प्रमुख उद्देश्य AI से होने वाले संभावित नुकसान को कम करना है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

माइक्रोसाफ्ट आउटेज: 74 देशों के 43 करोड़ यूजर्स को क्यों उठानी पड़ी थी परेशानी? कंपनी ने बताई वजह

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

खत्म होगी चीन की मनमानी: AI सप्लाई चेन के लिए आगे आए भारत समेत 10 देश

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

माइक्रोसॉफ्ट आउटेज की वजह सामने आई 43 करोड़ यूजर्स प्रभावित

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

8,000 mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Oppo Reno 17, Pro मॉडल में मिलता है 200MP कैमरा

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Nvidia में जेनसन हुआंग की बतौर सीईओ वापसी के प्रयास तेज, मस्क के नेतृत्व में करीब 2 लाख लोगों ने किया समर्थन

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

दुनिया का पहला माइक्रोप्रोसेसर: जापानी कैलकुलेटर के लिए Intel ने बनाई थी यह छोटी सी चिप

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

5,000 mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला सैमसंग फोन लॉन्च, 90Hz की डिस्प्ले और 25W चार्जिंग भी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल