दुनिया का पहला माइक्रोप्रोसेसर: जापानी कैलकुलेटर के लिए Intel ने बनाई थी यह छोटी सी चिप जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आज के टाइम में मोबाइल से लेकर लैपटॉप और यहां तक की स्मार्ट टीवी और कारों से लेकर लगभग हर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में माइक्रोप्रोसेसर का यूज हो रहा है।
यही टेक्नोलॉजी किसी भी डिवाइस को इंस्ट्रक्शंस के बेस पर काम करने में हेल्प करती है, लेकिन क्या अपको पता है कि दुनिया का पहला कमर्शियल तोर से उपलब्ध माइक्रोप्रोसेसर किसी कंप्यूटर या स्मार्ट डिवाइस के लिए बना था? अपको जानकर हैरानी होगी कि ये किसी कंप्यूटर या स्मार्ट डिवाइस के लिए नहीं बल्कि एक जापानी कैलकुलेटर के लिए बनाया गया था।
जी हां, इसे अमेरिकी टेक कंपनी Intel ने साल 1971 में पेश किया था। इस माइक्रोप्रोसेसर का नाम Intel 4004 था। इंटेल ने 15 नवंबर 1971 को अपना 4004 माइक्रोप्रोसेसर मार्केट में उतारा था।
इसे वर्ल्ड का पहला कमर्शियल तोर से उपलब्ध माइक्रोप्रोसेसर माना जाता है। उन दिनों कंप्यूटर की प्रोसेसिंग के लिए तो कई अलग-अलग इलेक्ट्रॉनिक चिप्स और सर्किट की जरूरत पड़ती थी। ऐसे वक्त में Intel 4004 ने प्रोसेसिंग के वर्क को एक छोटी-सी चिप में समेटकर टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक नई शुरुआत की।
जानकारी के मुताबिक इस माइक्रोप्रोसेसर में करीब 2,300 ट्रांजिस्टर लगाए गए थे। ये 4-बिट डेटा प्रोसेसर था और एक सेकंड में करीब 92 हजार इंस्ट्रक्शंस को पूरा करने में सक्षम था। साइज में छोटा होने के बावजूद ये उस वक्त के हिसाब से काफी यूजफुल टेक्नोलॉजी थी।
इसकी हेल्प से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को डिजाइन करना पहले के मुकाबले आसान हो गया। बता दें कि Intel 4004 को जापानी कंपनी बिजिकॉम के प्रिंटिंग कैलकुलेटर 141-PF के लिए डिजाइन किया गया था। शुरुआत में इस कैलकुलेटर को रन करने के लिए 12 अलग-अलग चिप्स बनाने की प्लनिंग की गई थी, लेकिन Intel के Engineers ने चार चिप्स वाला डिजाइन बनाया, जिसमें 4004 मुख्य प्रोसेसर था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं